Vat Savitri Puja: इस बार नई ट्रेंडिंग डिजाइन की साड़ी करें स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत

वट सावित्री पूजा में खूबसूरत नजर आना चाहती हैं तो आर्टिकल में बताए गए साड़ी डिजाइन को आप ट्राई कर सकती हैं।

Saree design Tips

वट सावित्री व्रत महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह सिंगार करती हैं। इस दिन महिलाएं साड़ी पहनकर इस पूजा को करती हैं। अगर आप भी चाहती हैं व्रत के दिन खूबसूरत दिखना तो इन साड़ी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाएगी।

शिफॉन साड़ी

chiffon Saree

शिफॉन साड़ी का फैशन कभी आउट नहीं होता है। बॉलीवुड फिल्मों में इस तरह की साड़ी सबसे ज्यादा पहनी जाती है। आप भीशिफॉन साड़ीव्रत के दिन ट्राई कर सकती हैं। इसका कपड़ा काफी सॉफ्ट होता है और इसे बांधने में समय भी कम लगता है। अगर आपकी साड़ी में सिंपल डिजाइन है तो हैवी इयररिंग्स इसके साथ पेयर करें। ये आपके लुक को पूरा करेगा। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में अलग-अलग पैटर्न-प्रिंट और कलर के साथ मिल जाएगी।

ऑर्गेंजा साड़ी

organza saree design

ऑर्गेंजा साड़ी गर्मी के सीजन में काफी कंफर्टेबल होती हैं, साथ ही पहनने में भी आसान होती हैं, तो आप भी इस तरह की साड़ी को व्रत के दिन पहन सकती हैं। जिसके लिए आप अलग-अलग डिजाइन और कलर को अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं।

अगर आप इस लुक को और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो इस साड़ी के साथ बेल्ट को भी पेयर कर सकती हैं ये फैशन आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें आप लाइट कलर और डार्क शेड दोनों को चूज कर सकती हैं। डिजाइन के लिए ऑनलाइन ऑप्शन सर्च कर सकती हैं।

लाइट बॉर्डर साड़ी

light border saree design

लाइट बॉर्डर साड़ी लड़कियों को काफी पसंद होती हैं। गर्मी में ये बेस्ट ऑप्शन है, इसलिए इस बातवट सावित्री व्रत के लिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं। इस साड़ी को और अच्छा लुक देने के लिए आप इसके साथ हैवी इयरिंग्स और बालों में बन बना सकती हैं। इस तरह की साड़ी आप चाहे तो शादी फंक्शन में भी पहन सकती हैं।

टिप्स: इस तरह की साड़ी के साथ एक्सेसरीज पेयर करें और शादी में इसे एक बार जरूर पहनें।

इसे भी पढ़ें: Designer Saree Blouse: साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये 5 ब्‍लाउज डिजाइंस

साटन साड़ी

Satin saree

साटन साड़ी में आपको अलग-अलग तरह के प्रिंट और डिजाइन मिल जाएंगे। लेकिन आप चाहे तो प्लेन साड़ी भी पहन सकती हैं। जिसके साथ आप हैवी ब्लाउज को पेयर करें और इयररिंग्स को लाइट रखें। हेयर में कर्ल कर सकती हैं और मेकअप को लाइट रख सकती हैं। इस तरह की साड़ी को आप ऑनलाइन और मार्केट से कम दाम में खरीद सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP