जब भी पार्टी होती है तो हम अलग-अलग तरीके के कपड़े स्टाइल करना पसंद करते हैं। इसमें हम अपनी पसंद का कलर भी चूज करते हैं ताकि खूबसूरत लग सके। अगर आप कहीं पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं तो इसके लिए पिंक कलर को चूज कर सकती हैं। ये कलर भी पार्टी में काफी अच्छा लगता है। आप इसे नाइट पार्टी और डे दोनों में वियर कर सकती हैं। इसमें कई सारे ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। जिन्हें अलग-अलग तरीके से स्टाइल किए जा सकते हैं।
पिंक गाउन लुक

अगर आप किसी कॉकटेल पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं तो इसके लिए आप इस गाउन लुक को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के गाउन लुक पार्टी में काफी अच्छे लगते हैं। माधुरी दीक्षित ने भी इस पिंक गाउन को बेहद खूबसूरती के साथ वियर किया है जिसे स्टाइल बाय अमी ने डिजाइन किया है। इस तरीके के गाउन को आप किसी भी लोकल मार्केट से खरीद सकती हैं। इसमें आप ऑफ शोल्डर ऑप्शन भी ट्राई कर सकती हैं और फ्लेयर्ड स्लीव्स वाले गाउन को भी खरीद सकती हैं। ये गाउन आपको मार्केट में 2000 से 3000 की रेंज में अच्छे डिजाइन के साथ मिल जाएंगे।
हाई थाई स्लिट साड़ी
अगर आपको साड़ी पहनना बेहद पसंद है तो ऐसे में आप हाई थाई स्लिट साड़ी (साड़ी गाउन लुक) को वियर कर सकती हैं। शिल्पा शेट्टी से इस लुक को कैसे क्रिएट करना है इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। उनकी इस साड़ी लुक को मोहित राय ने डिजाइन किया है। आप चाहे तो आप भी इस तरीके की साड़ी को मार्केट से खरीदकर वियर कर सकती हैं। ये साड़ी आपको 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएगी। वरना आप अपने डिजाइनर से भी इसे डिजाइन करा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: थाई-हाई स्लिट कट वाली ये आउटफिट्स आपके ट्रेडिशनल लुक में डालेंगी जान
टिप्स: इस तरीके की साड़ी के साथ ज्वेलरी और मेकअप को लाइट रखें।
पिंक चिकनकारी लॉन्ग सूट
ऐसा जरूरी नहीं कि आप पार्टी के लिए सिर्फ वेस्टर्न ही वियर करें। आप पार्टी में एथनिक आउटफिट भी वियर कर सकती हैं। इसमें आप लॉन्ग साइड स्लिट चिकनकारी सूट को वियर कर सकती हैं। इसके साथ व्हाइट प्लाजो या फिर पैंट को स्टाइल करें। इस तरीके के लुक डे पार्टी के लिए बेस्ट हैं। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और लाइट मेकअप करें। इस तरीके से आपका लुक रेडी हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में शिल्पा शेट्टी की तरह स्टाइलिश दिखने के लिए साड़ी को इन तरीकों से करें स्टाइल
पिंक आउटफिट में आप इस तरीके से अपने लुक स्टाइलिश बना सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों