Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:28 AM IST

कॉकटेल नाइट के लिए साड़ी गाउन के ये डिजाइंस हैं लेटेस्ट, दिखेंगी गॉर्जियस

आजकल इस तरह के साड़ी गाउन को काफी पसंद किया जाने लगा है और इसे स्टाइल करने के लिए आपको अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से ही स्टाइलिंग करनी चाहिए।
Updated:- 2023-01-10, 10:22 IST
latest saree gown designs in hindi

स्टाइलिश दिखने के लिए हम अपने लुक को काफी तरह से कस्टमाइज करना पसंद करते हैं और इसके लिए हम लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को फॉलो भी करते हैं।   

साड़ी और गाउन दोनों ही पहनना आजकल काफी पसंद किया जा रहा है और इसी कारण ये आउटफिट काफी चलन में भी नजर आ रहे हैं। वहीं फैशन ट्रेंड रोजाना बदल रहा है और नए से नए डिजाइन के आउटफिट मार्केट में नजर आ रहे हैं।

इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं साड़ी गाउन आउटफिट के कुछ ऐसे स्टाइलिश और लेटेस्ट डिजाइंस जिसे आप शादी के फंक्शन से लेकर किसी छोटे-मोटे फंक्शन के लिए कैरी कर सकती हैं। साथ ही बताएंगे उससे जुड़ी स्टाइलिंग टिप ताकि आप खूबसूरत नजर आ सकें।  

ब्लैक साड़ी गाउन 

black saree gown

कियारा का पहना यह साड़ी गाउन डिजाइनर वरुण निधिका द्वारा डिजाइन किया गया है, लेकिन इस तरह का मिलता-जुलता गाउन आपको करीब 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक के बीच आसानी से मिल जाएगा। (ब्रोकेड साड़ी के नए डिजाइंस)

HZ Tip : इस तरह के साड़ी गाउन के साथ आप आई मेकअप के लिए स्मोकी आई लुक को चुनें। साथ ही बालों के लिए आप चाहे मेसी पोनीटेल भी चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : वैलेंटाइन डे पर दिखना चाहती हैं स्पेशल तो चुनें ऐसी वेस्टर्न ड्रेसेस

ग्रीन कलर साड़ी गाउन 

green color saree gown

बता दें कि यह साड़ी गाउन डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन किया गया है, लेकिन इस तरह का प्लेन मिलता-जुलता साड़ी गाउन आपको करीब 2000 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip : हालांकि यह डिजाइन काफी सिंपल है, लेकिन इस तरह के साड़ी गाउन को आप यूनीक लुक देने के लिए बालों के आप मेसी बन हेयर स्टाइल चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : सुहाना खान के ये साड़ी लुक्स फेयरवेल पार्टी से लेकर शादी के फंक्शन तक के लिए हैं खास

हाई स्लिट कट साड़ी गाउन 

orange slit saree gown

यह साड़ी गाउन डिजाइनर अर्पित मेहता द्वारा डिजाइन किया गया है, लेकिन इस तरह का थाई हाई स्लिट कट वाला साड़ी गाउन आपको करीब 2000 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक में मिल जाएगा। (व्हाइट साड़ी को कैसे करें कैरी)

HZ Tip : इस तरह के साड़ी गाउन के साथ बालों के लिए ओपन वेवी हेयर स्टाइल चुनें और ज्वेलरी के लिए आप स्टड्स इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं।

 

इसी के साथ हमारे दिखाए गए ये साड़ी गाउन के ये लेटेस्ट डिजाइंस पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।