Ganesh Utsav Celebrity Looks: गणेश उत्सव पर सबसे अलग दिखने के लिए इन सेलेब्स के ट्रेंडी लुक्स को करें फॉलो  

गणेश उत्सव पर आप भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो सेलिब्रिटी इंस्पायर लुक क्रिएट कर सकती हैं।

Celebrity looks
Celebrity looks

Celebrity Fashion Look: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में नए-नए कपड़े और ज्वेलरी पहनकर तैयार होना तो बनता है। इन दिनों गणेश उत्सव का त्योहार काफी जोरो-शोरो से चल रहा है। हर किसी के घर गणपति रखे गए हैं। अगर आप भी इस महोत्सव में सेलिब्रिटी की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो उनके स्टाइल किए गए लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आप बहुत खूबसूरत लगेंगी।

आलिया भट्ट का साड़ी लुक (Alia Bhatt Trendy Looks)

Alia Bhatt

अगर आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आप आलिया भट्ट की इस मिरर बॉर्डर वर्क साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। ऑरेंज कलर की इस साड़ी में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं इसे स्टाइल बाय अमी ने डिजाइन किया है। इस पूरी साड़ी में बॉर्डर पर मिरर वर्क और बीड्स लटकन का वर्क हुआ है। इसके साथ उन्होंने ब्लाउज भी मिरर वर्क वाला पहना है। आप भी इस तरीके की साड़ी को वियर कर सकती हैं। ये काफी सुंदर लगती है। इस साड़ी के साथ लाइट वेट ज्वेलरी और ओपन हेयर स्टाइल बनाएं।

HZ Tips: इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में 1500 से 2000 रुपये में मिल जाएगी।

जान्हवी कपूर का ऑफ व्हाइट साड़ी लुक (How To Style Saree In Different Ways)

Off white saree designs

अगर आपको सिंपल लुक क्रिएट करना है तो इसके लिए आप जान्हवी कपूर के इस लुक को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें उन्होंने ऑफ व्हाइट साड़ी (ब्लाउज डिजाइन) को वियर किया है। साड़ी सिंपल होने की वजह से ब्लाउज हैवी रखा है। इसमें बॉर्डर पर जाली वाला वर्क हुआ है। इस तरीके की साड़ी आप भी वियर कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन भी मिलेगें। सिल्क साड़ी में भी आपको ये ऑप्शन आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tips: इस साड़ी के साथ आप स्टोन वर्क ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Saree Fashion : अंबानी गणपति सेलिब्रेशन के दिन कियारा आडवाणी की साड़ी की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

जेनेलिया के अनारकली सूट डिजाइन को करें ट्राई (How To Style Anarkali Dresses)

Genelia suit designs

अगर आपको साड़ी से हटकर कुछ और इस बार गणेश उत्सव में वियर करना है तो इसके लिए आप अनारकली सूट वियर कर सकती हैं। जेनेलिया ने भी हैवी (रेड कलर आउटफिट डिजाइन) घेरे वाला अनारकली सूट वियर किया है। जिसे Gaurang Shah ने डिजाइन किया है। आप भी इस तरीके के अनारकली सूट को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको ज्यादा घेरे वाले सूट भी मिल जाएंगे और कम घेरे वाले सूट भी मार्केट में देखने को मिल जाएंगे।

HZ Tips: इस तरह के सूट के साथ आप इयररिंग्स हैवी वियर कर सकती हैं और ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Mehndi Outfits: मेहंदी फंक्शन में ट्राई करें ये ग्रीन कलर आउटफिट्स, लगेंगी खूबसूरत

इस गणेश उत्सव में ट्राई करें ये सेलेब्रिटी लुक्स आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Instagram

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP