Mehndi Outfits: मेहंदी फंक्शन में ट्राई करें ये ग्रीन कलर आउटफिट्स, लगेंगी खूबसूरत

मेहंदी फंक्शन में अक्सर ग्रीन आउटफिट वियर किया जाता है। आप भी कुछ अलग डिजाइन वाले आउटफिट मेहंदी में वियर कर सकती हैं।

Mehndi Function trendy Outfit designs
Mehndi Function trendy Outfit designs

Fashion Tips: मेहंदी का फंक्शन उतनी ही खास होता है जितनी खास हल्दी होती है। क्योंकि बिना मेहंदी के दुल्हन तैयार नहीं होती है। इसलिए शादी से एक दिन पहले मेहंदी का स्पेशल फंक्शन रखा जाता है। जिसमें दुल्हन ग्रीन कलर के आउटफिट पहनती है और हाथों में मेहंदी लगाती है। इसके लिए वो काफी डिजाइन ऑनलाइन सर्च करती है ताकि अच्छी मेहंदी हाथों में लगा सके। वहीं सबकी नजरें उसके आउटफिट पर भी होती है। अगर आप भी अपने मेहंदी फंक्शन में ग्रीन आउटफिट को वियर करना चाहती हैं तो इसके लिए इन ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं।

सीक्वेंस वर्क लहंगा (Mehndi Special Outfits)

Sequence work lehenga

लहंगे आपको कई तरह के मिल जाएंगे। लेकिन इस बार आप थ्रेड या फिर प्रिंटेड वर्क की जगह सीक्वेंस वर्क वाले लहंगे को वियर करें। ये लहंगा देखने में हैवी लगता है लेकिन होता लाइट है। आप इसे अपने मेहंदी फंक्शन में वियर कर सकती हैं। इसमें आपको कलर के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। जैसे ग्रीन और रेड, ग्रीन और येलो। आपको अपने हिसाब से इन्हें चूज करना है और अपने स्पेशल डे पर वियर करना है।

शरारा सूट सेट (Suit Sets For Women)

Sharara Suits for women

सूट पहनने में जितने कम्फर्टेबल होते हैं उतने ही अच्छे लगते हैं। इन्हें आप किसी भी ओकेजन पर वियर कर सकती हैं। अपने मेहंदी फंक्शन (बीच वेकेशन आउटफिट्स) में आप गोटा पट्टी वर्क वाले शरारा सूट से को वियर कर सकती हैं। इसमें आप चोड़ा गोटा पट्टी वर्क ले सकती हैं वरना पतला गोटा पट्टी वर्क भी खरीद सकती हैं। इसे और खूबसूरत बनाने के लिए आप अच्छा सा नेकलेस वियर कर सकती हैं। इससे आपका मेहंदी लुक परफेक्ट लगेगा और आप सबसे सुंदर नजर आएगी।

HZ Tips: इस तरीके के सूट आपको मार्केट में 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Feather स्टाइल वाली ट्रेडिशनल आउटफिट्स को इन स्टाइलिंग टिप्स की मदद से करें स्टाइल

फ्लोरल प्रिंट साड़ी

Floral Print saree

कई सारी लड़कियां अपनी शादी फंक्शन के लिए साड़िया भी खरीदती हैं। आप भी फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहन सकती हैं। इसमें आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। लेकिन फ्लोरल प्रिंट मेहंदी थीम से काफी मैच करेगा। इसलिए इसे वियर किया जा सकता है। इसके साथ आप फ्लोरल ज्वेलरी या फिर स्टोन वर्क ज्वेलरी पहन सकती हैं। मार्केट में इस तरीके की साड़ी आपको 5000 से 1000 रुपये में मिल जाएगी।

मेहंदी फंक्शन में आउटफिट के साथ ऐसे करें लुक क्रिएट

  • अगर आप लहंगा पहन रही हैं तो इसके साथ बन और स्टोन (पार्टी आउटफिट) वर्क ज्वेलरी पहन सकती हैं।
  • साड़ी के साथ ओपन हेयर ज्यादा अच्छे लगते हैं इसमें सिंपल इयररिंग्स वियर करें।
  • सूट स्टाइल कर रही हैं तो आप फ्लोरल ज्वेलरी वियर कर सकती हैं और साइड ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

अपने मेहंदी फंक्शन में पहनें ये आउटफिट्स डिजाइन आपका लुक और आपकी मेहंदी डिजाइन लगेंगे परफेक्ट।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Myntra

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP