10 दिन चलने वाले गणेश उत्सव के दौरान दिखें खूबसूरत, इन टीवी एक्ट्रेस से लें आउटफिट आइडियाज

अगर आप भी सोलर श्रृंगार कर भगवान गणेश की पूजा करने वाली है या किसी गणेश मंदिर जाने वाली है, तो इस दौरान आप अपने लुक को डिफरेंट बना सकती हैं। आईए जानते हैं कुछ ऐसी टीवी एक्ट्रेस के लुक्स के बारे में जिन्हें आप रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
image
image

हर साल की तरह इस साल भी पूरे 10 दिनों तक गणपति बप्पा की विधिवत पूजा आराधना की जाएगी। ऐसे में अगर आप भी सोलर श्रृंगार कर भगवान गणेश की पूजा करने वाली है या किसी गणेश मंदिर जाने वाली है, तो इस दौरान आप अपने लुक को डिफरेंट बना सकती हैं। आईए जानते हैं कुछ ऐसी टीवी एक्ट्रेस के लुक्स के बारे में जिन्हें आप रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

बांधनी प्रिंट रेड साड़ी

अगर आप किसी गणेश मंदिर जाने वाली है और वहां पहनने के लिए आउटफिट देख रही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की तरह इस खूबसूरत बांधनी प्रिंट रेड साड़ी को ट्राई कर सकती है। इस तरह की साड़ी इन दिनों काफी चलन में है, जो आपको गॉर्जियस लुक देने में मदद करेगी।

1 - 2025-08-28T183240.091

धोती स्टाइल पैंट और कुर्ते

यही नहीं इस साल गणेश उत्सव को यादगार बनाने के लिए और अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए अगर आप आउटफिट खरीदने वाली है, तो आप एक्ट्रेस निया शर्मा की तरह अपने लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। आप एक्ट्रेस के इस धोती स्टाइल पैंट और कुर्ते को बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती है या ऑनलाइन भी आपको यह पीस मिल जाएगा।

2 - 2025-08-28T183242.637

यह भी पढ़ें:Chikankari Kurta Set Designs: हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ये सबसे सुंदर और ट्रेंडी चिकनकारी कुर्ता सेट, देखें डिजाइन

वी नेक ग्रे कुर्ता प्लाजो सेट

गणेश उत्सव के दौरान अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए अगर आप आउटफिट देख रही है, तो आप रश्मि देसाई की तरह इस खूबसूरत वी नेक ग्रे कुर्ता प्लाजो सेट को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट में आप किसी हसीना से कम नहीं लगेगी। इसके साथ आप पिंक कलर का दुपट्टा भी शामिल कर सकती हैं।

3 - 2025-08-28T183245.597

पीच कलर कुर्ता प्लाजो सेट

अगर आपको हल्के रंग के आउटफिट पहनना पसंद है और आप इस साल गणेश उत्सव के दौरान लाइट कलर आउटफिट पहनना पसंद कर रही है, तो आपके लिए यह दिव्यंका का एथनिक लुक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप पीच कलर कुर्ता प्लाजो सेट को बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती है। इसके साथ एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

Untitled-4 (2)

यह भी पढ़ें:कड़ा पायल डिजाइन आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, देखें डिजाइन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - instagram

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP