तीज त्योहारों पर सजना संवरना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर कुछ ऐसे लुक्स को क्रिएट करना पसंद करते हैं, जिससे हम सुंदर नजर आए। वहीं कई सारे लोग अपने लुक के लिए एक्ट्रेस से आइडिया लेते हैं। महाराष्ट्र में गणपति उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में हर कोई अपने लुक को वहां के परिधानों को पहनकर क्रिएट करता है। आप भी अगर गणेश चतुर्थी के मौके पर एक्ट्रेसेस जैसे लुक को क्रिएट करने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए आप इनकी तस्वीरों को देखकर आइडिया ले सकती हैं।
जेनेलिया देशमुख का गणेश चतुर्थी के लिए लुक
अगर आप गणेश चतुर्थी पर लहंगा पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप जेनेलिया के इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने बेहद खूबसूरत सिल्क लहंगा को वियर किया है। इसे उन्होंने बेहद सिंपल तरीके से स्टाइल किया है। इसके साथ उन्होंने दुपट्टे को वी डिजाइन में डाला है। साथ में सिंपल डिजाइन वाली ज्वेलरी और एक पोटली बैग को कैरी किया है। इससे लुक काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। आप भी गणेश चतुर्थी के मौके पर इस तरह के लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आप खूबसूरत नजर आएंगी।
गणेश चतुर्थी के लिए माधुरी दीक्षित का साड़ी लुक
आप गणेश चतुर्थी के मौके पर सिंपल और एलीगेंट लुक के लिए माधुरी दीक्षित के इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने बेहद खूबसूरत पिंक कलर की साड़ी को स्टाइल किया है। इसमें गोल्डन वर्क किया हुआ है। इस तरह की साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन डिजाइन वाली ज्वेलरी को वियर किया है। इससे लुक और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहा है। आप भी ऐसे ही लुक को गणेश चतुर्थी के मौके के लिए क्रिएट कर सकती हैं। इससे आप सुंदर नजर आएंगी। मार्केट में आपको साड़ी और ज्वेलरी के अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी के लिए अभी टेलर से सिलवा लें ऐसे येलो रंग के सलवार-सूट, लुक दिखेगा ट्रेडिशनल
गणेश चतुर्थी पर इंडो वेस्टर्न आउटफिट करें वियर
आप एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की तरह इंडो वेस्टर्न आउटफिट को गणेश चतुर्थी के मौके पर वियर सकती हैं। इसमें उन्होंने बेहद खूबसूरत इंडो वेस्टर्न प्रिंटेड डिजाइन में वियर किया है। इसे और सुंदर बनाने के लिए इसमें गोटा वर्क और टेसल वर्क किया गया है। इससे यह ड्रेस और भी खूबसूरत नजर आ रही है। आप भी कुछ अलग ट्राई करने के लिए इसे वियर कर सकती हैं। इससे लुक अच्छा नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: Ganesh Utsav Celebrity Looks: गणेश उत्सव पर सबसे अलग दिखने के लिए इन सेलेब्स के ट्रेंडी लुक्स को करें फॉलो
इस बार गणेश चतुर्थी के मौके पर इन आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं। इन आउटफिट डिजाइंस को ट्राई करके आप एक्ट्रेसेस की तरह खूबसूरत नजर आएंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आप आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Intagram/ Shilpa Shetty, Madhuri dixit
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों