herzindagi
image

Farrhana Bhatt Looks: ट्राई कर सकती हैं फरहाना भट्ट के ये ट्रेंडी लुक्स, देखते ही आएंगे पसंद

फरहाना भट्ट जो आजकल बिग बॉस 19 के घर में सबसे ज्यादा नजर आ रही हैं इनके लुक्स को रीक्रिएट करके आप भी खूबसूरत नजर आ सकती हैं। इसके लिए आपको तस्वीर में दिखाए गए आउटफिट डिजाइंस पर नजर डालनी होगी।
Editorial
Updated:- 2025-09-09, 19:17 IST

खूबसूरत दिखना हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में हम अक्सर एक्ट्रेसेस के इंस्टाग्राम लुक को रीक्रिएट करने की बात करते हैं, लेकिन इस बार आप बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट के लुक को रीक्रिएट करें। आजकल यह बिग बॉस के घर में काफी चर्चा में रही हैं। ऐसे में आप इनके लुक्स को क्रिएट करके ट्रेंड का हिस्सा बन सकती हैं। इसके लिए आप फोटो को देखकर आइडिया ले सकती हैं। इससे आप अच्छी नजर आएंगी।

फरहाना का साड़ी लुक

आप खूबसूरत दिखने के लिए फरहाना के इस साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के लुक में आप भी उनकी तरह सबसे अलग दिखाई देंगी। इस फोटो में उन्होंने रेडी टू वियर ग्रे कलर साड़ी को स्टाइल किया है। इसमें स्टोन और टेस्ल वर्क हुआ है। इसके साथ उन्होंने स्टोन वर्क ज्वेलरी और सिंपल मेकअप लुक को क्रिएट किया है। हेयर स्टाइल भी उन्होंने सिंपल बनाया है। ऐसे ही आप भी अपने लुक को रीक्रिएट करने के लिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं। इससे आप अच्छी नजर आएंगी। मार्केट में इस तरह के डिजाइन वाली साड़ी भी आसानी से मिल जाएगी।

1 - 2025-09-09T142740.619

फरहाना का पिंक सूट लुक

फरहाना की तरह अच्छी नजर आएंगी जब आप पिंक कलर वाले प्रिंटेड सूट को स्टाइल करेंगी। इस तरह के सूट में किसी तरह के हैवी वर्क को नहीं किया गया है। साथ ही दुपट्टा भी सिंपल स्टाइल किया गया है। फरहाना ने इस सूट के साथ लुक को सिंपल तरह से क्रिएट किया है। आप भी इस तरह के लुक को ट्राई कर सकती हैं। इससे आप अच्छी लगेंगी। साथ ही इसे आप कभी भी रीक्रिएट कर पाएंगी। मार्केट में आपको सूट भी आसानी से मिल जाएंगे।

यह विडियो भी देखें

2 - 2025-09-09T142743.092

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: साड़ी लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए स्टाइल करें ये 3 मॉडर्न डिजाइंस वाले ब्लाउज

फरहाना का मल्टी कलर साड़ी लुक

अगर आपको रंग बिरंगे कपड़े पहनना पसंद है, तो ऐसे में आप मल्टी कलर साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ उन्होंने वैसे ही डिजाइन वाले ब्लाउज को साड़ी के साथ वियर किया है। इसके साथ ज्वेलरी भी उन्होंने गोल्डन स्टाइल किया है। ऐसे में लुक सिंपल और अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। इस साड़ी को उन्होंने एक एपिसोड के दौरान वियर की है। आप भी ऐसे ही मिलती-जुलती साड़ी को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा।

4 - 2025-09-09T142739.228

इसे भी पढ़ें: Palak Tiwari के 4 ट्रेंडी और ग्लैमरस साड़ी लुक्स पर टीक जाएंगी आपकी नजरें, देखें तस्वीरें

इस बार ट्राई करें यह लुक्स। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही आपको आउटफिट के ट्रेंडी आइडियाज भी मिल जाएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram, Farrhana Bhatt 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।