Dori Blouse Design: जब भी हम कोई साड़ी स्टाइल करते हैं तो उसके लुक को पूरा करने के लिए मैचिंग ब्लाउज सिलवाते हैं। कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो सिंपल तरीके से ब्लाउज डिजाइन क्रिएट करते हैं तो कुछ ऐसी होती हैं, जो फैंसी साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए कुछ नया ट्रेंड ट्राई करती हैं। अगर आप भी अपने साड़ी के साथ डोरी वाले ब्लाउज डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए यहां बताए गए डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इससे साड़ी लुक खूबसूरत लगेगा।
साइड डोरी ब्लाउज डिजाइन
अगर आपको कुछ नया लुक क्रिएट करना है और ब्लाउज में कुछ एक्सपेरिमेंट करना है तो इसके लिए आप यहां दिखाए गए ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको बैक पर मोर तरीके का डिजाइन बनाना है। फिर कंधे पर डोरी लगानी है। इस बात का ध्यान रखें की इस डिजाइन को हाथ के सीधे सिरे पर बनाएं। उलटे सिरे पर बनाने से आपके पल्ले की वजह से ये डिजाइन छुप जाएगा।
इसके बाद आपको इस डोरी में नीचे टेस्ल लगाने हैं। इससे पूरा ब्लाउज खूबसूरत लगेगा। इस तरीके से आप अपने ब्लाउज डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं।
जिक जैक डोरी ब्लाउज डिजाइन
अगर आप चाहती हैं कि लुक स्टाइलिश के साथ-साथ बोल्ड लगे तो इसके लिए आप जिक जैक डोरी ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसे आप बैकलेस ब्लाउज (साड़ी के साथ ब्लाउज डिजाइन) भी कह सकती हैं। इसके लिए आपको आगे डीप नेकलाइन को डीप रखना है और पीछे की तरफ पतली डोरी से जिक जैक पैटर्न क्रिएट करना है। फिर इसे नीचे बांधकर डिजाइन पूरा कर लेना है। आप चाहे इस डोरी में मिरर वाले टेस्ल लगा सकती हैं मार्केट में ये आपको 30 से 50 रुपये में मिल जाएंगे। इस तरीके का ब्लाउज डिजाइन भी फैंसी साड़ी के साथ अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें: देखें डोरी वाले ब्लाउज के खूबसूरत डिजाइंस
ऑफ शोल्डर डोरी ब्लाउज डिजाइन
अगर आप कुछ स्टाइलिश लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन में डोरी लगा सकती हैं। इसके लिए आपको बैक पर जिक जैक डोरी क्रिएट करनी है और उसमें हैवी कलरफुल टेस्ल लगाने हैं। ये डिजाइन काफी यूनिक है इसमें फैंसी साड़ी स्टाइलिश लगेगी। आप इसे किसी भी इवेंट में स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में बेहद दिलकश लगेंगे ये ब्लाउज डिजाइन
ऐसे ही और भी डोरी वाले ब्लाउज डिजाइन हैं जिन्हें आप क्रिएट करके अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं और फैंसी साड़ी लुक परफेक्ट बना सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों