Nath Designs For Karwa Chauth: करवा चौथ के त्योहार की तैयारियां सुहागिन महिलाएं काफी समय पहले से करना शुरू कर देती हैं। सबसे पहले वो अपने लिए साड़ी खरीदती हैं, इसके बाद अपने लिए मेकअप और ज्वेलरी खरीदती हैं। ऐसा इसलिए ताकि करवा चौथ पर वो सबसे अलग लग सके, लेकिन कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं, जो इस दिन अपनी शादी का लहंगा पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में आप लुक में चार चांद लगाने साथ में नथ को जरूर वियर करें। इसके लिए आप डिजाइंस अपने फेस शेप के हिसाब से पसंद कर सकती हैं।
करवा चौथ पर लहंगे के साथ पहनने के लिए आप स्टोन वर्क वाली नथ को वियर कर सकती हैं। इस तरह की नथ सिंपल होती है, लेकिन बड़े डिजाइन में क्रिएट की जाती है। इसमें आपको एक तरफ स्टोन वर्क से बने फूल का डिजाइन मिलता है और नीचे की तरफ पर्ल लटकन में लगा रहोता है। इसके साथ आपको जो चेन मिलती है वो गोल्ड की होती है। ऐसे में यह लहंगा लुक के साथ और भी ज्यादा अच्छी लगती है।
कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं, जिनके चेहरे का शेप पतला और लंबा होता है। ऐसे में वो अगर बड़ी चीज पहनती हैं, तो उसके चेहरे के शेप के हिसाब से वो अजीब लगती है। आप इस बार करवा चौथ पर लहंगे के साथ पहनने के लिए इस फोटो में नजर आने वाली नथ के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैम। इसमें छोटे डिजाइन की स्टोन और गोल्डन वर्क वाली नजर को वियर किया गया है। इसके साथ लटकन भी गोल्डन ही रखी गई है। इससे नथ पहनने के बाद अच्छी लगेगी। मार्केट में आपको इस तरह की नथ आर्टिफिशियल डिजाइन में मिल जाएगी। जिसे आप किसी और फंक्शन में भी वियर कर सकती हैं।
आप करवा चौथ हैवी डिजाइन वाली गोल्ड नथ को वियर कर सकती हैं। इस तरह की नथ में आपको मोर डिजाइन सबसे ज्यादा देखने को मिलेंगे। साथ ही नीचे की तरफ छोटे-छोटे घुंघरू का डिजाइन। इस तरह की नथ को पहनकर करवा चौथ पर आपका लुक ट्रेडिशनल लगेगा। साथ ही यह आपके चेहरे की रौनक को दोगुना कर देगा। इस नथ को आप किसी भी लहंगे के साथ वियर कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे आर्टिफिशियल डिजाइन में भी क्रिएट करा सकती हैं, ताकि करवा चौथ वाले दिन आपका लुक अच्छा लगे।
इसे भी पढ़ें: Nath Designs: गोल चेहरे पर बेहद खूबसूरत लगेंगे ये नथ डिजाइंस
अगर आप करवा चौथ पर सिंपल लुक क्रिएट कर रही हैं, तो इसके लिए आप स्टोन वर्क व्हाइट पर्ल डिजाइन वाली नथ को वियर कर सकती हैं। इस तरह की नथ पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही लुक भी सिंपल नजर आता है। इसे आप किसी भी कलर वाले लंहगे के साथ मिक्स-मैच करके स्टाइल करें। मार्केट में आपको इस तरह की नथ आसानी से मिल जाएगी। जिसे आप करवा चौथ के बाद अन्य त्योहारों पर भी वियर करके लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देगी ये 4 kundan nose pin designs ट्रेडीशनल के साथ एथनिक लुक के लिए भी है बेस्ट
करवा चौथ के मौके पर वियर करें ये नथ डिजाइंस। नथ को पहनने के बाद आपके चेहरे की रौनक दोगुनी हो जाएगी। साथ ही आपका लहंगा लुक और भी अच्छा लगेगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Myntra, Rubans
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।