Alta Designs for Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर लगाएं आलता के ये लेटेस्ट डिजाइंस, बढ़ जाएगी पैरों की खूबसूरती; देखें तस्वीरें

आज पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। ये दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार करके अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में सोलह श्रृंगार का खास महत्व है। महिलाएं पार्लर जाकर तैयार होती हैं। फेशियल से लेकर ब्लीच और वैक्स तक, न जाने क्या-क्या करवाती हैं। वहीं इस दिन हाथ और पैरों में मेहंदी लगाने की भी परंपरा है, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार महिलाओं को मेहंदी लगाने का लंबा समय नहीं मिल पाता है।
मेहंदी लगाना और उसे सूखने देना, इसमें काफी वक्त लग जाता है, जो बिजी शेड्यूल वाली महिलाओं के लिए मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास मेहंदी लगाने का समय नहीं है, तो भी आप अपने पैरों को उतना ही खूबसूरत और पारंपरिक लुक दे सकती हैं। इसका सबसे आसान विकल्प आलता (Alta) है। आलता के कुछ डिजाइंस आपको पारंपरिक और भव्य लुक देंगे, जिससे आपके पैर बेहद खूबसूरत दिखेंगे। ये डिजाइंस हर किसी को बेहद पसंद आएंगे।
इस डिजाइन से खूबसूरत लगेंगे पैर
-1760068794127.jpg)
आप करवा चौथ के मौके पर इस डिजाइन का आलता पैरों में लगा सकती हैं। ये दिखने में तो सुंदर लग ही रहा है, साथ ही आपके पैरों की खूबसूरती भी बढ़ा देगा।
चांद वाला सिपंल डिजाइन है परफेक्ट

ये डिजाइन करवा चौथ के लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें आप आलता से चांद अर्धचंद्र का डिजाइन बना सकती हैं। इससे आपके पैरों की सुंंदरता तो बढ़ेगी ही, सभी को ये डिजाइन बहुत पसंद आएगा।
कम समय में खूबसूरत दिखेंगे पैर

ये सबसे सिंंपल और यूनिक आलता का डिजाइन है। इससे आपके पैरों की खूबसूरती निखर कर सामने आएगी। आप इसे दो मिनट से भी कम समय में लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: अब पैरों से नहीं छूटेगा आलता का रंग, मिलाएं इसमें ये एक चीज
ये डिजाइन भी है बेस्ट

आलता के ये डिजाइन भी साेशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। आप भी ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये दिखने में जितना सुंदर लग रहा है, इसे लगाना भी उतना ही आसान है।
फूलों वाली डिजाइन है बेस्ट

अगर आप फूलों वाली डिजाइंस पसंद करती हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसमें पैरों पर फूलों की आकृतियां बनाई जाती हैं, जो बेहद आकर्षक लग रही हैं। इससे न केवल आपके पैर खूबसूरत दिखेंगे, बल्कि एक फेस्टिव फील भी आएगा।
सिंंपल डिजाइन से बढ़ेगी खूबसूरती
अगर आप कोई सिंपल डिजाइन तलाश कर रहीं हैं तो ये एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसे बनाना काफी आसान है। इसमें पैरों के बीचों-बीच आलता से एक गोलाई में टिक्की बनाई जाती है और उसके चारों ओर छोटे-छोटे पैटर्न उकेरे जाते हैं। ये दिखने में भी काफी खूबसूरत लगता है।
इसे भी पढ़ें: आलता से सजाए हाथ, ऐसे डिजाइन करें क्रिएट
तो इस करवा चौथ आलता के ये ट्रेंडी और आकर्षक डिजाइंस अपनाकर आप बिना ज्यादा समय गंवाए अपने पैरों की सुंदरता को चार चांद लगा सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik/AI-Generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
-1759746293275.jpg)