Karwa Chauth Shopping Market: करवा चौथ पर सदर बाजार के ग्रीन मार्केट से करें लहंगे और साड़ी की खरीदारी, कम दाम में मिलेगा सामान
-1759230822623.webp)
हर साल की तरह इस साल भी अधिकतर महिलाएं बड़ी धूमधाम के साथ करवा चौथ का सेलिब्रेशन करेंगी। ऐसे में अगर आप भी श्रृंगार कर अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए अभी से शॉपिंग का प्लान कर रही हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे फेमस मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में शॉपिंग कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस फेमस बाजार के बारे में।
करवा चौथ पर शॉपिंग के लिए बेस्ट मार्केट
अगर आप भी करवा चौथ पर शॉपिंग करने का मन बना चुके हैं, तो अब आप दिल्ली के फेमस सदर बाजार जा सकती हैं। यह बाजार कम कीमत पर मिलने वाली सभी चीजों के लिए काफी प्रसिद्ध माना गया है। इस बाजार में लगने वाला ग्रीन मार्केट महिलाओं के बीच काफी प्रसिद्ध है। ग्रीन मार्केट में आपको शादी-ब्याह के लहंगे, साड़ी और ज्वेलरी जैसे कई सामान कम कीमत पर आसानी से मिल जाएंगे।

सदर बाजार का ग्रीन मार्केट
सदर बाजार का ग्रीन मार्केट ऐसे कपड़ों के लिए फेमस है, जहां की ड्रेसेस दिखने में शोरूम के ब्रांडेड कपड़ों के जैसे होते हैं, लेकिन आपको वो इस मार्केट में आधे दाम पर आसानी से मिल सकती हैं। इस बाजार में आपको एक से एक डिजाइनर ब्लाउज भी आसानी से मिल जाएंगे, वह भी कम कीमत में। यहां से आप न सिर्फ करवा चौथ पर बल्कि हर तरह के फेस्टिवल के लिए एक से एक ड्रेसेस या साड़ी खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Footwear Market In Delhi: दिल्ली में इन जगहों पर लगती है सस्ती और अच्छी फुटवियर मार्केट, जानें कैसे पहुंचे
सस्ते में खरीदें एक्सेसरीज
अगर आप करवा चौथ पर कम कीमत में खूबसूरत साड़ियां खरीदना चाहती हैं, तो आपके लिए सदर बाजार का ग्रीन मार्केट भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां से आप अपने बजट के अंदर एक से एक खूबसूरत साड़ी खरीद सकती हैं। इसके अलावा आप करवा चौथ पर पहनने के लिए एक्सेसरीज भी इस बाजार से खरीद सकती हैं। यहां एक्सेसरीज भी आपको कम कीमत में आसानी से मिल जाएगी।
ऐसे पहुंचे दिल्ली के सदर बाजार
दिल्ली के सदर बाजार में आपको करवा चौथ से जुड़े सभी सामान कम कीमत पर मिल सकते हैं। दिल्ली के सदर बाजार तक पहुंचने के लिए आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ई रिक्शा, कैब या ऑटो के जरिए जा सकती है। इसके अलावा आप दिल्ली के किसी भी मेट्रो स्टेशन से आरके आश्रम मेट्रो तक जाकर सदर बाजार तक पहुंच सकती हैं। यहां आने के बाद आप दुकानदारों से बार्गेनिंग भी कर सकती हैं और बजट के अंदर चीजें खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Famous cloth Market: सस्ते में खरीदना हैं कॉटन सूट और हर तरह के फैब्रिक, तो दिल्ली का ये बाजार है बेस्ट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - META AI/freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।