Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:41 AM IST

सेहत के लिए गाय या भैंस का घी क्या है फायदेमंद, जानें एक्सपर्ट से 

घी खाने से न केवल स्वास्थ्य अच्छा रहता है, बल्कि इसके इस्तेमाल से सुंदरता भी बढ़ती है। इसलिए आपको अपने खाने में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।
Updated:- 2022-05-22, 11:30 IST
cow or buffalo which ghee is best in hindi

घी को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। प्राचीन काल से ही खाने से लेकर चेहरे की सुंदरता बढ़ाने तक के लिए घी का सेवन किया जाता है। ऐसा कहा जा सकता है कि बीमारियों को दूर करने के लिए घी रामबाण है। यही कारण है कि वजन बढ़ाने से लेकर स्वास्थ्य संबंधी बीमारिों की रोकथाम के लिए घी का उपयोग किया जाता है। लेकिन अक्सर लोग गाय और भैंस के घी के बीच का अंतर पहचान नहीं पाते हैं। दोनों जानवरों के घी के रंग से लेकर पोषक तत्व तक सभी चीजें अलग-अलग हैं। इस विषय पर हमनेंफैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की और उन्होंने हमें बताया कि गाय और भैंस का घी दोनों ही अलग-अलग तरीके से स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बीच का अंतर और कौन-सा घी है शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद।

गाय और भैंस के घी के बीच अंतर

  • सबसे आम अतंर यह होता है कि गाय और भैंस के घी का रंग अलग होता है। यानी गाय का घी का रंग पीला होता है, इसका कारण इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए है। वहीं भैंस के घी का रंग सफेद होता है।
  • गाय के घी में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं,जिसके कारण इसे सेहते के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
  • विटामिन ए, विटामिन डी और के, कैल्शियम, मिनरल्स, पाेटैशियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा के कारण ज्यादा लोग गाय का घी का इस्तेमाल करते हैं।
  • भैस की घी में फैट की मात्रा अधिक होती है। इसलिए जिन लोगों का वजन कम होता है, वह भैंस के घी का सेवन करते हैं। वहीं गाय के घी में फैट कम मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण इससे वजन नहीं बढ़ता है।
  • क्योंकि भैंस के घी में फैट की अधिक मात्रा पाई जाती है, इसलिए यह खराब नहीं होता है। लेकिन गाय का घी का इस्तेमाल आप लंबे समय तक नहीं कर सकते हैं।
  • गाय के घी को आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसलिए जिन लोगों की आईसाइट वीक होती है, उन्हें घी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

गाय का घी खाने के फायदे

which ghee is better for health

  • शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए गाय का घी बेहद लाभकारी होता है। इसमें मौजूद विटामिंस और एंटी ऑक्सीडें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है, उन्हें गाय का घी खाने की सलाद ही जाती है। क्योंकि इसमें फैट की मात्रा कम पाई जाती है, जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।
  • माइग्रेन और सिर दर्द की समस्या अब बेहद आम हो गई है, इस स्थिती में घी का उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:फिट और हेल्दी रहने के लिए खांड खाएं या गुड़, जानें क्या है ज्यादा फायदेमंद

भैंस के घी के फायदे

which ghee is better for health cow or bufallo in hindi

  • भैंस का घी पाचन संबंधी समस्याओं से निपटने में बेहद सहायक होता है।
  • भैंस के घी में अधिक फैट पाया जाता है, इसलिए वजन बढ़ाने के लिए भैंस के घी का सेवन किया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
  • जो लोग मानसिक रोगों से पीड़ित होते हैं उनके लिए भैंस का घी लाभकारी माना जाता है। इससेयाददाश्त भी तेज होती है।(चीनी खाने के नुकसान)
  • भैंस का घी उम्र के प्रभाव को कम करता है।

इसे भी पढ़ें:तेजी से वजन कम करती हैं ये 2 चीजें, कुछ दिनों में दिखेंगी पतली

कौन सा घी है बेहतर?

ज्यादातर डॉक्टर गाय के घी को प्राथमिकता देते हैं। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते है। गाय के घी से डाइजेशन सही रहता है, जिससे आपको कभी भी पाचन संबंधी समस्या नहीं होगी। वही भैंस के घी में भरपूर मात्रा में फैट पाया जाता है, जो वजन बढ़ाने के लिए बेहद कारगर है। (1 महीने में इस तरह करें वेट लॉस)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।