काली पॉटी क्या खाने से आती है? एक्सपर्ट से जानें

क्‍या आप अपनी पॉटी का काला कलर देखकर परेशान हो जाती हैं? चिंता छोड़ें! यह आर्टिकल आपको बताएगा कि कौन से फूड्स पॉटी का कलर काला करते हैं और यह शरीर की नॉर्मल प्रोसेस का हिस्सा क्यों है। अपने शरीर को बेहतर तरीके से समझें और बेवजह की घबराहट से बचें।
kali potty kya khane se aati hai

क्या आपको कभी अपनी पॉटी का कलर गहरा या काला देखकर चिंता हुई है? अक्सर ऐसा कुछ फूड्स को खाने से होता है और इसका कोई भी नुकसान नहीं है। हमारा शरीर एक अद्भुत मशीन की तरह काम करता है। हम जो कुछ भी खाते हैं, उसे पोषक तत्वों में बदलने के बाद, बाकी बचे हुए हिस्से को पचाने के बाद बाहर निकालता है। इस पूरे प्रोसेस में कुछ फूड्स के कलर या उनमें मौजूद तत्व पॉटी के कलर को बदल सकते हैं। यह समझना जरूरी है कि कब यह नॉर्मल है और कब आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

आज इस आर्टिकल में हम कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्‍हें खाने से आपकी पॉटी गहरी या काली दिख सकती है। इन फूड्स के बारे में हमें होलिस्टिक बॉडी की न्‍यूट्रिशन एक्‍सपर्ट मोनिका कपूर बता रही हैं। तो चलिए, इस विषय के बारे में गहराई से जानते हैं, ताकि आप बेवजह की घबराहट से बच सकें और अपने शरीर को बेहतर ढंग से समझ सकें।

पालक या केल

पालक और केल जैसी डार्क ग्रीन कलर की पत्ते वाली सब्जियां आपकी पॉटी के कलर को प्रभावित कर सकती हैं।

spinach that cause dark poop

कितनी मात्रा: यदि आप एक दिन में 1-2 कप पालक या केल से ज्‍यादा खाती हैं, तो आपकी पॉटी हरी या लगभग काली दिख सकती है।

कारण: ऐसा इसलिए होता है, क्‍योंकि इन सब्जियों में क्लोरोफिल नामक ग्रीन पिगमेंट बहुत ज्‍यादा होता है। जब यह क्लोरोफिल डाइजेस्टिव सिस्‍टम से गुजरता है, तब यह पॉटी को डार्क कलर दे सकता है। यह पूरी तरह से नॉर्मल है और इसका कोई भी नुकसान नहीं है।

इसे जरूर पढ़ें: पेट का रिपोर्ट कार्ड है आपकी पॉटी, इन तीन बातों से समझें कितने सेहतमंद हैं आप

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट, खासकर ऐसी चॉकलेट जिसमें कोको की मात्रा ज्‍यादा होती है, आपके पॉटी के कलर को प्रभावित कर सकती है।

कितनी मात्रा: यदि आप 50 ग्राम से ज्‍यादा डार्क चॉकलेट खाती हैं, तो आपकी पॉटी गहरे भूरा या लगभग काले रंग की दिख सकती है।

कारण: डार्क चॉकलेट में कोको ज्‍यादा मात्रा में होता है, जिसमें नेचुरली डार्क कलर के पिगमेंट और तत्‍व होते हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्‍टम से गुजरते समय पॉटी को डार्क कलर दे सकते हैं।

ब्लूबेरीज

ब्लूबेरी अपने डार्क नीले-बैंगनी कलर के लिए जानी जाती हैं और यही कलर आपकी पॉटी में भी दिख सकता है।

Blueberries that cause dark poop

कितनी मात्रा: यदि आप आधा कप या उससे ज्‍यादा ब्लूबेरी खाती हैं, तो पॉटी नीली, बैंगनी या काली भी दिख सकती है।

कारण: ब्लूबेरी में एंथोसायनिन नामक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट पिगमेंट होते हैं, जो इन्हें इनका स्‍पेशल कलर देते हैं। ये पिगमेंट शरीर में पूरी तरह से पच नहीं पाते हैं और पॉटी में निकल जाते हैं, जिससे उसका कलर बदल जाता है।

काली मुलेठी

काली मुलेठी को ब्लैक लिकोरिस भी कहते हैं। इसका स्‍वाद थोड़ा मीठा होता है और कलर थोड़ा डार्क होता है।

कितनी मात्रा: कुछ टुकड़े या इससे ज्‍यादा काली मुलेठी खाने से आपकी पॉटी पूरी तरह से काली दिख सकती है।

कारण: काली मुलेठी में ब्‍लैक कलर के एडिटिव्स और नेचुरल तत्‍व होते हैं, जो पॉटी में मिलकर उसे गहरा काला कलर दे सकते हैं।

चुकंदर

चुकंदर अपने गहरे लाल या बैंगनी रंग के लिए फेमस है और यह आपकी पॉटी के कलर को भी बदल सकता है।

beetroot that cause dark stool

कितनी मात्रा: आपने अक्‍सर नोटिस किया होगा कि चुकंदर खाने से पॉटी का कलर गहरा लाल, भूरा-लाल या काला भी दिखता है। ऐसा एक मीडियम साइज का चुकंदर खाने के बाद होता है। इसे कभी-कभी लोग ब्‍लड समझ लेते हैं।

कारण: चुकंदर में बीटालेंस नामक पिगमेंट होते हैं, जो डाइजेशन के दौरान अवशोषित नहीं होते और पॉटी के साथ बाहर निकल जाते हैं। इससे भी कोई नुकसान नहीं होता है।

डार्क कलर की फूड कलरिंग वाली चीजें

कुछ फूड्स में गहरे कलर के फूड कलरिंग का इस्‍तेमाल किया जाता है, जो पॉटी के कलर को बदल सकते हैं। कुछ प्रकार की जेली, आइसिंग, गहरे रंग की कैंडी या कुछ एनर्जी ड्रिंक्स जिनमें नीला, हरा या काला फ़ूड कलरिंग होता है, वे आपके पॉटी को अजीब या काला कलर दे सकते हैं।

कारण: ये आर्टिफिशियल कलर अक्सर शरीर द्वारा पूरी तरह से पच नहीं पाते हैं और पॉटी के साथ बाहर निकल जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: पानी जैसी पॉटी आने का क्या कारण होता है?

काली पॉटी आना पर कब चिंता करनी चाहिए?

ऊपर बताए गए सभी फूड्स को खाने से पॉटी नेचुरली काली आती है। लेकिन, इसका कोई भी नुकसान नहीं है।

यदि आपकी पॉटी काली और चिपचिपी दिखती है और आपने ऊपर बताए गए फूड्स नहीं खाए हैं, तो तुरंत डॉक्‍टर से सलाह लें। यह इंटरनल ब्‍लीडिंग का संकेत हो सकता है।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP