पॉटी एक ऐसा विषय है, जो हर किसी के लिए जरूरी है। हर कोई चाहता है कि पेट साफ रहे।लेकिन इसपर ज्यादातर लोग खुल कर बात करने से हिचकते हैं। इस वजह से आपके पाचन तंत्र में क्या दिक्कत है कभी समझ ही नहीं आता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आपकी पॉटी का रंग, टेक्सचर और बदबू, ये तीनों ही आपीक आंतरिक सेहत के बड़े संकेत होते हैं। अगर आपकी पॉटी बहुत ज्यादा दुर्गंध छोड़ती है, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है।
आपने भी कई बार महसूस किया होगा जैसे ही घर का कोई एक सदस्य वॉशरूम से बाहर निकलता है, बाकियों को अंदर जाने से पहले 10 बार सोचना पड़ता है। कभी दरवाजा खोलते ही नामक बंद करनी पड़ती है, तो कभी परफ्यूम डालना पड़ता है। आइए जानते हैं इसके कारण क्या हैं।
View this post on Instagram
अगर पाचन से तेज बदबू आती है तो इसका सीधा संबंध आपकी पाचन क्रिया और आंतों में मौजूद बैक्टीरिया से होता है। जब आपके आंतों के बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ जाता है, तो शरीर में फूड ठीक से पच नहीं पाता है और उस प्रक्रिया में गैस पैदा होती है, जो दुर्गंध फैलाती है।
ज्यादा जंक, चीनी और प्रोसेस्ड फूड्स इस संतुलन को बिगाड़ सकते हैं, जिससे पाचन सही नहीं होता है और बदबूदार पॉटी होती है। फास्ट फूड, डीप फ्राई चीजें और पैकेज्ड स्नैक्स पचने में कठिन होते हैं। ये आंतों में सड़न का कारण बनते हैं, जिससे तेज बदबू पैदा होती है।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें-वर्कआउट के बाद अक्सर होती है ब्लोटिंग, तो जानिए इसके पीछे कारण
यह भी पढ़ें-शरीर में जब बढ़ने लगती है गर्मी, तो दिखते हैं ये 7 चौंकाने वाले लक्षण
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।