Rajgira Atta Benefits: कब्ज की समस्या से आजकल काफी लोग परेशान हैं। हेल्दी रहने के लिए सुबह पेट ठीक से साफ होना जरूरी है। पेट साफ न होने से कई परेशानियां हो सकती हैं। आजकल खान-पान की गलत आदतों और अनियमित जीवनशैली के चलते, कब्ज की परेशानी काफी लोगों में देखने को मिल रही है। कभी-कभार होने वाली कब्ज की समस्या को घरेलू नुस्खों के दूर किया जा सकता है, लेकिन अगर आपको लंबे समय तक कब्ज बना हुआ है, रोज सुबह पेट साफ होने में मुश्किल आती है, तो आपको डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए।
कब्ज को दूर करने के लिए खान-पान की आदतों में बदलाव भी बहुत जरूरी है। डाइट में फाइबर को शामिल करना, चाय-कॉफी का सेवन कम करना, ऐसे कई बदलाव, कब्ज को कम कर सकते हैं। वहीं, एक्सपर्ट की मानें तो अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो डाइट में गेहूं की जगह राजगिरा के आटे को इस्तेमाल करना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
एक्सपर्ट के मुताबिक, कब्ज दूर करने के लिए डाइट में राजगिरा के आटे को शामिल करना चाहिए। यह प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे डाइट में शामिल करने से आपको कब्ज से राहत मिल सकती है। इसके अलावा, कोलेस्ट्रॉल लेवल और इंफ्लेमेशन को कम करने में भी यह कारगर है। यह न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है और इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होती है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और मल को सख्त होने से रोकता है। यह बाउल मूमेंट को सही करता है और पेट आसानी से साफ होता है। अगर आप कुछ दिनों तक लगातार इस आटे की रोटी खाएंगे, या इसे किसी अन्य तरीके से डाइट में शामिल करेंगी, तो अंतर साफ दिखेगा। अगर आपको कमजोरी महसूस होती है, तो ड्राईफ्रूट्स के साथ इस आटे को मिलाकर लड्डू बनाएं।
यह विडियो भी देखें
इसे अमरनाथ, रामदाना या फ्रॉक्सनट भी कहा जाता है। इस अनाज का एक पौधा होता है, जिसे चौलाई भी कहा जाता है। इसकी कलियों में रामदाना के बीज होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से इसे सुपरफूड भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें- Tummy Fat: सहेली की शादी में लहंगे में दिखेंगी खूबसूरत, बेली फैट को कम करने के लिए आज ही से पिएं यह खास सूप
राजगिरा के आटे को आप कई तरीकों से डाइट में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी रोटी, पूरी, पराठा, स्नैक्स और हलवा भी बनाया जा सकता है। इसका चीला, टिक्की और कॉर्न के साथ मिलाकर आप इसकी भाजी भी बना सकती हैं। दूध के साथ मिलाकर, इसका दलिया भी बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Constipation: पेट साफ होने में आती है दिक्कत? इस 1 चीज को करें डाइट में शामिल
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।