बवासीर की समस्या बेहद तकलीफदेह होती है। जिसके कारण कई तरह की अन्य परेशानियां भी होने लगती हैं। अक्सर लोग इस बीमारी का मजाक उड़ाते हैं। जिसके कारण इसके बारे में बताने से कई लोग हिचकिचाते भी हैं। लेकिन हमें इस बीमारी की तरफ अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। ताकि लोग खुलकर इस पर बात कर सकें।
हालांकि, जिन लोगों को यह समस्या है, उन्हें अपना खास ख्याल रखना चाहिए। खासतौर पर आहार से संबंधित किसी भी तरह की लापरवाही न करें। ज्यादातर लोगों का सवाल होता है कि वह इस दौरान क्या खाएं? ऐसे में आज हमने इस विषय पर फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की और उन्होंने हमें बताया डाइट में छोटे-छोटे बदलाव लाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
बवासीर के कारण
बवासीर के कई कारण होते हैं। इसमें आनुवांशिक, प्रेग्नेंसी और बढ़ता वजन शामिल है। इसके अलावा जो लोग अधिक स्पाइसी खाना खाते हैं, ऐसे लोग भी बवासीर का शिकार हो सकते हैं। साथ ही जो लोग लंबे समय तक बैठे रहते हैं, उन्हें भी यह परेशानी हो सकती है।
साबुत अनाज से मिलेगा फायदा
बवासीर की समस्या को कम करने के लिए आपको फाइबर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। साबुत अनाज में सबसे ज्यादा फाइबर पाया जाता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करें। ब्राउन राइस, राई, जई और फलियां खाएं। फाइबर डाइजेशन में मदद करेगा, जिससे बवासीर के दौरान होने वाली तकलीफ कम होगी। इनमें फाइबर के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं,जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
हरी सब्जियों का करें सेवन
डॉक्टर हमेशा से ही यह सलाह देते हैं कि हमें हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हरी सब्जियों में कैलोरी लो होती है। वहीं फैट की मात्रा भी कम होती है। फाइबर की मात्रा भी अधिक पाई जाती है। इसलिए आपको इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हरी सब्जियां खानी चाहिए। ब्रोकोली, फूलगोभी, मूली, शलजम और गोभी का सेवन करें। ये सभी सब्जियां क्रूसिफेरस हैं। क्रूसिफेरस सब्जियों में ग्लूकोसाइनोलेट पाया जाता है। यह एक प्लांट केमिकल है, जो आपके गट बैक्टीरिया के जरिए ब्रेक किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: बड़े ब्रेस्ट से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स, एक महीने में दिखेगा असर
फ्रूट्स खाएं
फलों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपको बवासीर है तो आपको केला खाना चाहिए। इसमें पेक्टिन और रेजिस्टेंस स्टार्च पाया जाता है, जो आपके लिए लाभदायक हो सकता है। पेक्टिन डाइजेशन सिस्टम में जैल का निर्माण करता है, वहीं स्टार्च गट बैक्टीरिया को फीड करता है। यह कॉम्बिनेशन बवासीर के लिए अच्छा है।
इसे भी पढ़ें: खाने की ये 5 आदतें आपको रखेगी सेहतमंद, रहेंगी बीमारियों से दूर
इन चीजों से करें परहेज
बवासीर की समस्या के दौरान आपको कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। अन्यथा यह समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। इस दौरान आपको डेयरी प्रोडक्ट्स भी नहीं खाने चाहिए। मैदा से बनने वाली चीजें जैसे पास्ता और नूडल्स भी बवासीर की समस्या को बढ़ा सकते हैं। प्रोसेस्ड मीट में फाइबर कम होता है और सोडियम अधिक होता है। इसलिए इन चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। (स्किन पर ग्लो लाने के लिए डाइट)
इन बातों का ध्यान रखें
- बवासीर की समस्या से बचने के लिए वजन संतुलित रखें। रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करें।
- कम चटपटा खाना खाएं। सिंपल डाइट लें।
- फास्ट फूड्स खाने से बचें। (चमकदार स्किन के लिए फल)
- फाइबर वाले फूड्स ज्यादा से ज्यादा मात्रा में खाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।