हमारे शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन नामक दो हार्मोन पाए जाते हैं, जो ब्रेस्ट के आकार को प्रभावित करते हैं। आप जो भी खाते हैं, उसका असर आपकी बॉडी पर पड़ता है। यानी शरीर का फैट ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने और घटाने जैसी दोनों स्थिती में योगदान देता है। बड़े स्तन वाली महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, जैसे कंधे, कमर और गर्दन दर्द आदि। यह भी माना जाता है कि हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं को कैंसर का खतरा रहता है।
क्या आप अपने ब्रेस्ट को लेकर परेशान हैं? क्या आपके ब्रेस्ट बड़े हैं? आप ब्रेस्ट साइज को कम करना चाहती हैं? लेकिन आप नहीं जानती कैसे, तो परेशान न हो, इसका भी समाधान है। अब आप सोच रही होंगी कि इसके लिए आपको किसी तरह की सर्जरी करवानी पड़ेगी? महंगे-महंगे सप्लीमेंट खाने पड़ेंगे? लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
ब्रेस्ट साइज को कम करने के विषय पर हमनें फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की और उन्होंने हमें बताया कि ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए आपको कुछ फूड्स का सेवन करना चाहिए। सही डाइट और कुछ घरेलू नुस्खों से आप इस समस्या से छुटकारा पा लेंगी।
बड़े ब्रेस्ट के कारण
बड़े ब्रेस्ट का कारण केवल मोटापा नहीं होता है। ऐसी कई चीजें हैं, जो हमारे ब्रेस्ट साइज को इफेक्ट करती हैं।
- गर्भावस्था
- दवाई
- आनुवंशिकी
फलों का करें सेवन
अगर आप बड़े ब्रेस्ट से परेशान हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने चाहिए। यानी आहार में फलों को भी शामिल करें। आपको पपीता, कीवी, अमरूद और अनानास जैसे फल खाने चाहिए। इन फलों के सेवन से आपको कुछ महीनों में असर दिखने लगेगा।
ग्रील्ड मीट खाएं
स्तन के आकार को कम करने के लिए आपको मीट का सेवन करना चाहिए। लेकिन बाजार में मिलने वाला फ्राईड चिकन न खाएं। आपको ग्रील्ड चिकन, ग्रील्ड पनीर और टोफू खा सकती हैं। ये सभी फूड भी ब्रेस्ट के आकार को कम करने में मददगार होते हैं। इसलिए इन चीजों को अपने आहार का हिस्सा बनाएं। साथ ही इससे आपको आवश्यक पोषक तत्व भी मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें:बढ़ती उम्र में ब्रेस्ट के ढीलेपन को दूर करने के लिए ये टिप्स अपनाएं
पिएं ये काढ़ा
जिस तरह हम जुखाम और बुखार से बचने के लिए काढ़ा पीते हैं, उसी तरह काढ़ा पीकर आप अपने स्तनों का आकार कम कर सकती हैं। इसके लिए आपको 5 नीम के पत्ते, 5 तुलसी , कद्दूकस किया हुआ अदरक, हल्दी पाउडर और गुड़ मिलाकर अच्छे से उबाल लें। हफ्ते में दो बार इस काढ़े को पीने से आपको फायदा नजर आने लगेगा। (ब्रेस्ट के ढीलेपन को दूर करेंगी ये एक्सरसाइज)
इसे भी पढ़ें:ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स, नहीं पड़ेगी सर्जरी की जरूरत
लेप आएगा काम
पुराने जमाने में जिस तरह चोट या घाव को भरने के लिए लेप बनाए जाते थे, उसी तरह आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी लेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको मेथी के दाने चाहिए होंगे। इन्हें मिक्सी में अच्छे से पीस लें। इस पेस्ट को ब्रेस्ट पर लगाएं। करीब 1 घंटे बाद नहा लें। महीने में 4-5 बार ऐसा करें। इससे आपको फर्क नजर आने लगेगा। (ब्रेस्ट कोसुडौल और आकर्षक दिखाने के टिप्स)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock & Freepik