herzindagi
what to avoid in irritable bowel syndrome  

IBS की समस्या में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जाने

<span style="font-size: 10px;">&nbsp;इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम आंतों से जुड़ी समस्या है इसमें तेल मसालेदार या डेयरी प्रोडक्ट के सेवन से बचना चाहिए।</span>
Editorial
Updated:- 2024-05-23, 22:50 IST

आईबीएस यानी कि इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यह एक बहुत ही आम विकार है जो लार्ज इंटेस्टाइन को प्रभावित करता है। इस समस्या के कारण आपका पाचन तंत्र डिस्टर्ब हो जाता है। इसके कारण पेट में दर्द, ऐंठन, सूजन गैस और कब्ज की समस्या हो जाती है। अगर आप आईबीएस से पीड़ित है और चाहते हैं कि इससे आपको परेशानी झेलनी न पड़े तो आपको अपने लाइफ स्टाइल और खानपान में बदलाव की जरूरत होती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यह बताएंगे कि आईबीएस होने पर आपको क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। इस बारे में हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की है। हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा इस बारे में जानकारी दे रही है।

IBS की समस्या में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

IBS

  • एक्सपर्ट बताती हैं कि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो इसके लक्षणों से राहत दे सकते हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ है जो आंतों की समस्या को बढ़ा सकते हैं और इसके लक्षणों को और भी खराब कर सकते हैं। 
  • अगर आपको आईबीएस है तो जितना हो सके आप पानी पिएं। शरीर में तरल पदार्थ सही मात्रा में रहने से बोवेल मूवमेंट सही होता है। आंतों में भोजन की आवाजाही बिना रुकावट होती है और इससे मल त्याग आसानी से होता है। 
  • सुनिश्चित करें कि आप जो कुछ भी खा रहे हैं उसमें फाइबर की मात्रा हो, आप फलों और सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें घुलनशील फाइबर होते हैं जो पाचन को दुरुस्त करते हैं। इसके लिए आप संतरा कीवी,सेब जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। सीमित मात्रा में दही का सेवन कर सकते हैं।  इसके साथ ही आप  फ्लैक्स सीड्स को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-हार्ट हेल्थ में सुधार के साथ वजन कम करने में भी मददगार है यह सब्जी

क्या नहीं खाएं

IBS FOOD

  • आईबीएस में आपको बींस, मटर जैसे फूड का सेवन नहीं करना चाहिए, हालांकि इसमें फाइबर भरपूर होते हैं लेकिन आईबीएस में इन्हें खाने से बचना चाहिए। 
  • क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे पत्ता गोभी, फूल गोभी, ब्रोकली, ब्रुसेल्स स्प्राउट का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और यह इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम को बढ़ा सकते हैं। 
  • लहसुन के सेवन से परहेज करना चाहिए। इसमें मौजूद फ्रैक्टेन आंतों में जाकर समस्या पैदा कर सकते हैं।
  • स्पाइसी फूड खाने से बचना चाहिए ज्यादा तेल मसालेदार खाना खाने से पेट में जलन की समस्या बढ़ सकती है। वहीं आईबीएस में कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन भी नहीं करना चाहिए। यह आंतों पर उत्तेजक प्रभाव डालते हैं और दस्त का कारण बन सकते हैं।
  • दूध पनीर मलाई,टमाटर को खाने से बचना चाहिए।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-एक महीने तक बिना तेल वाला खाना खाने से शरीर में क्या बदलाव होगा?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।