herzindagi
parsnip for  weight

हार्ट हेल्थ में सुधार के साथ वजन कम करने में भी मददगार है यह सब्जी

पार्सनिप एक जड़ वाली सब्जी है इसका सेवन करने से हार्ट हेल्थ के साथ ही वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
Editorial
Updated:- 2024-05-23, 20:44 IST

सेहत और सब्जियों का बड़ा ही गहरा नाता है अगर आपको सेहतमंद रहना है तो आपकी थाली में रंग बिरंगी सब्जियों का होना बहुत जरूरी है यूं तो अपने गाजर, चुकंदर, मूली जैसे कई तरह की जड़ वाली सब्जी खाई होगी। लेकिन क्या आपने कभी पार्सनिप (Parsnip) की सब्जी खाई है। यह गाजर और मूली जैसी दिखाई देती है लेकिन इसका रंग इन दोनों से बिल्कुल अलग होता है। गाजर और मूली के मुकाबले इसमें काफी ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं।आइए जानते हैं इससे आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

हार्ट हेल्थ में सुधार के साथ वजन कम करने में भी मददगार है पार्सनिप (Parsnip)

fresh parsnips

यह एक ऐसी सब्जी है जिसका सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  इसमें नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट और कार्डियो प्रोटेक्टिव कंपोनेंट पाए जाते हैं। यह हृदय प्रणाली को आराम देता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करने, हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करने, रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और लिपिड संचय को रोकने में भी फायदेमंद है। कुल मिलाकर यह दिल से संबंधित होने वाली बीमारियों से आपको बचा सकता है।

इसके अलावा इसके सेवन से आपको वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसमें फाइबर और एंटी ओबेसिटी गुण होते हैं। वहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स भी वजन तेजी से काम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है और आप अधिक खाने से बच जाते हैं। इस तरह से यह आपके वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। वहीं यह मेटाबॉलिज्म में भी सुधार करती है और शरीर को उचित वजन बनाए रखने में मदद करती है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-पीरियड्स से जुड़ी सारी परेशानियां दूर करेगी यह हेल्दी ड्रिंक

parsnips

पार्सनिप (Parsnip) में विटामिन सी भी होता है। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके साथ ही इस में ऐसे गुण होते हैं जो डाइजेशन को प्रमोट करता है। जब आपका डाइजेशन सही रहता है तो आप वजन आसानी से घटा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-एक महीने तक बिना तेल वाला खाना खाने से शरीर में क्या बदलाव होगा?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।