आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लेट नाइट खाना आम बात हो गई है। कभी काम के चक्कर में लेट खाते हैं, तो कभी ऐसा रूटीन ही बन जाता है। कुछ लोग इसे अच्छा मानते हैं, लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि इससे आपकी सेहत बद से बदतर हो जाती है। यही वजह है कि आजकल लोग तेजी से मोटापा, डायबिटीज, खराब पाचन और स्किन की समस्या से जूझ रहे होते हैं। लोगों को मालूम ही नहीं चलता है कि इसके पीछे की वजह कुछ और नहीं, बल्कि लेट नाइट डिनर करना है। तो क्यों न 1 महीने तक आप जल्दी डिनर करके देखें। इससे आपकी सेहत में जबरदस्त बदलाव आ सकता है। आइए डाइट एक्सपर्ट सलोनी से समझते हैं
1 महीना जल्दी डिनर करने से क्या होगा?
पहला हफ्ता
जैसे ही आप रात का खाना जल्दी खाना शुरू करेंगीं, आपको सबसे पहले पाचन तंत्र में बदलाव नजर आएगा। जब आप जल्दी खाते हैं, तो शरीर को भोजन पचाने के लिए अच्छा खासा समय मिल जाता है। भोजन आसानी से टूट जाएगा। इससे आपको पेट में भारीपन,गैस और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलेगी। आप सुबह फ्रेश महसूस करेंगी
दूसरा हफ्ता
आप दूसरे हफ्ते में नींद में सुधार और क्रेविंग में कमी देखेंगी। जब पाचन तंत्र ठीक से काम करता है, तो नींद अच्छी आती है। और हार्मोन बैलेंस रहता है, इससे धीरे-धीरे आपकी क्रेविंग कम होने लगती है।
यह भी पढ़ें-रात में खाना खाने के बाद मटके जैसा फूल जाता है पेट? इस उपाय से मिल सकता है आराम
तीसरा हफ्ता
जब आप दो हफ्तों तक अच्छी नींद लेंगी, पाचन अच्छा रहेगा, तो इसका सीधा असर आपकी त्वचा और ऊर्जा पर पड़ेगा। अच्छी नींद लेने से शरीर एक्टिव रहता है। वहीं पाचन सही रहने से शरीर डिटॉक्स हो जाता है। इससे त्वचा चमकदार नजर आती है। मुंहासे और अन्य स्किन से संबंधित समस्याएं कम होती हैं।
चौथा हफ्ता
महीना पूरे होते होते आपको वजन में बदलाव नजर आने लगेगा। जल्दी डिनर करने से शरीर को एक्स्ट्रा कैलोरी जलाने में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। वहींजब पाचन दुरुस्त होता है, तो शरीर डिटॉक्स होता है। इससे शरीर में सूजन कम होती है।
यह भी पढ़ें-14 दिनों तक खाली पेट अदरक और नींबू का पानी पीने से क्या होता है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों