14 दिनों तक खाली पेट अदरक और नींबू का पानी पीने से क्या होता है?

अदरक और नींबू दोनों की गुणों की खान हैं और शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। क्या आप जानती हैं कि 14 दिनों तक खाली पेट अदरक और नींबू का पानी पीने से क्या होता है?
Updated:- 2025-06-27, 11:51 IST
image

नींबू पानी और अदरक की चाय...ज्यादातर लोग इन दोनों चीजों को पीना पसंद करते हैं। नींबू पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। वहीं, पानी में अगर अदरक को उबालकर पिया जाए, तो इससे भी सेहत को फायदा मिल सकता है। अदरक और नींबू दोनों ही गुणों की खान होते हैं और इनका अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। क्या आप जानती हैं कि अगर आप 14 दिनों तक खाली पेट पानी में अदरक और नींबू का रस मिलाकर पिएंगी, तो शरीर में क्या बदलाव आएंगे? चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं।

14 दिनों तक खाली पेट पानी में अदरक और नींबू का रस मिलाकर पीने से क्या होता है?

  • एक्सपर्ट का कहना है कि 14 दिनों तक खाली पेट पानी में अदरक और नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होगा। नींबू में डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं। यह शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालता है।
  • खाली पेट अदरक और नींबू का पानी पीने से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। खासकर, अगर आपके पेट के आस-पास जिद्दी चर्बी जमी हुई है, तो उसे कम करने में यह ड्रिंक मदद करेगी।

benefits of ginger lemon water  on an empty stomach


  • खाली पेट अदरक और नींबू का पानी पीने से डाइजेशन दुरुस्त होगा। अगर आपको खाना ठीक से नहीं पचता है, डाइजेशन खराब रहता है, पेट में गैस और एसिडिटी बनी रहती है, तो इस ड्रिंक को जरूर पिएं।
  • 2 हफ्तों तक खाली पेट अदरक और नींबू के रस वाला पानी पीने से किडनी और लिवर हेल्थ में सुधार होगा। अगर आपको फैटी लिवर की दिक्कत है, तो इसे जरूर पीना चाहिए।
  • खाली पेट अदरक और नींबू का पानी पीने से इंफ्लेमेशन कम होता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है।
  • अदरक और नींबू दोनों में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अगर आप 14 दिनों तक खाली पेट इस ड्रिंक को पिएंगी, तो इम्यूनिटी मजबूत होगी और बीमारियों से भी बचाव होगा।

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से क्या होता है?

lemon and ginger water for digestion

  • अदरक में मौजूद जिंजरॉल पाचन में मदद करता है। वहीं, नींबू का रस भी डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाकर पाचन को दुरुस्त करता है। यह ड्रिंक पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द को भी कम करती है।
  • एक गिलास पानी में आधा इंच अदरक के टुकड़े को घिसकर डालें। इसे गर्म कर लें। अब इसमें नींबू का रस मिलाएं और इसे गुनगुना ही पिएं।

 

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक रोजाना सोते समय दूध में घी मिलाकर पीने से क्या होता है?

 

14 दिनों तक खाली पेट अदरक और नींबू का पानी पीने से शरीर में ये बदलाव आ सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।