रात में खाना खाने के बाद मटके जैसा फूल जाता है पेट? इस उपाय से मिल सकता है आराम

अक्सर लोग ब्लोटिंग की समस्या से परेशान रहते हैं। किसी का पेट खाने से पहले भारी महसूस होता है, तो किसी को खाना खाने के बाद पेट फूलने की शिकायत होती है। खासतौर पर रात के समय में यह परेशानी होती है। जैसे ही खाना खाया पेट मटके जैसा फूल जाता है। कुछ लोगों के लिए यह हर रोज का सिरदर्द बन जाता है। खास कर यह भारीपन, सूजन और असहजता, तब होती है जब आपने कुछ नमकीन खा लिया हो। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको एक कमाल का घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो आपको तुरंत राहत दिला सकता है। इसका नाम है कूलिंग एंटी इंफ्लेमेटरी नाइट ड्रिंक। इस बारे में डाइट एक्सपर्ट आइना सिंघल ने जानकारी साझा की है।
खाना खाने के बाद मटके जैसा फूल जाता है पेट, तो करें यह काम
एक्सपर्ट बताती हैं, कि इसके लिए नारियल पानी और जायफल वाला कूलिंग ड्रिंक पीना चाहिए। यह ड्रिंक पेट की गहराई तक सूजन कम करने,पफिनेस दूर करने और रात भर ठंडक पहुंचाने के लिए बेहतरीन है।

सामग्री
- एक कप ताजा नारियल पानी
- एक चुटकी जायफल
- एक चुटकी सोंठ
विधि
- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और रात के खाने के बाद या सोने से 1 घंटे पहले धीरे-धीरे सिप सिप करके पिएं।
यह भी पढ़ें-30 की उम्र में 40 की आएंगी नजर, अगर नहीं छोड़ेंगी ये 5 आदतें
क्यों फायदेमंद है यह ड्रिंक
नारियल पानी
- इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट की गर्मी को शांत करती है।
- इसमें पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर होते हैं, जो शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं और सूजन को बाहर निकालने में सहायक होते हैं।
- इससे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद मिलती है।
जायफल
View this post on Instagram
- यह अपने सूजन रोधी गुणों के लिए जाना जाता है, जो पेट की सूजन को कम करने में मदद करता है।
- यह पाचन एंजाइम को उत्तेजित कर सकता है, जिससे भोजन आसानी से पचता है। गैस ब्लोटिंग में कमी आती है।
- जायफल में नींद को बढ़ावा देने वाले भी गुण होते हैं।
- वहीं सोंठ पाचन क्रिया को गति देने का काम करता है।
यह भी पढ़ें-खाना खाने के तुरंत बाद आप को भी महसूस होती है पॉटी? डाइट में करें इन चीजों को शामिल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Freepik
- रात में खाना खाने के बाद पेट मटके जैसा फूल जाए तो क्या करें?
- खाना खाने के बाद पाचन सुचारू रखने के लिए 15 से 20 मिनट जरूर टहलें। इसस गैस कम बनता है।
- पेट में गैस के घरेलू उपाय क्या है?
- पेट में गैस की समस्या से बचने के लिए पर्याप्त पानी और नींबू पानी पिएं। साथ ही, जीरा और काला नमक का सेवन करें।
- क्या नारियल पानी से ब्लोटिंग दूर होता है?
- हां, नारियल पानी में कुछ ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो पाचन एंजाइम को उत्तेजित कर सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।