Sound Sleep: 5 मिनट में झट से आ जाएगी नींद, आजमाएं नानी मां का यह रामबाण नुस्खा

हमारा शरीर और दिमाग पूरी तरह थक चुका होता है। लेकिन, फिर भी बिस्तर पर लेटने के बाद नींद हमारी आंखों से दूर रहती है। पता ही नहीं चलता कि कब करवट बदलते-बदलते आधी रात बीत गई है। स्ट्रेस और ओवरथिंकिंग समेत कई कारणों के चलते कई बार नींद आने में मुश्किल होती है। जब नींंद पूरी नहीं होती है, तो इसका असर हमारी पूरी सेहत पर होता है।
अगर आपको रोज रात नहीं नहीं आती है, तो यह तनाव, खराब जीवनशैली या हार्मोनल इंबैलेंस का संकेत हो सकता है। अच्छी नींद लाने में कई देसी नुस्खे मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको नानी मां के एक ऐसे ही रामबाण नुस्खे के बारे में बता रहे हैं। दूध में एक्सपर्ट की बताई दो चीजों को मिलाकर पीने से आपको झट से नींद आ जाएगी। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।
अच्छी नींद के लिए दूध में मिलाकर पिएं हल्दी और जायफल

- हल्दी और जायफल वाला दूध अच्छी नींद लाने में मदद कर सकता है। हल्दी में कर्क्युमिन होता है। यह दिमाग को शांत करने और शरीर को आराम देने में मदद करता है।
- हल्दी और जायफल वाला दूध मेंटल हेल्थ को भी सुधारता है, हार्मोन्स को बैलेंस करता है और इम्यूनिटी मजबूत करता है।
- जायफल और हल्दी वाला दूध नर्वस सिस्टम को शांत करके अनिद्रा, मानसिक तनाव और एंग्जायटी को कम करता है।
- जायफल एक नेचुरल सेडेटिव है। इसे मानसिक थकान, एंग्जायटी और तनाव को कम करने में फायदेमंद होता है।
- जायफल में मौजूद कंपाउंड, दिमाग को शांत करते हैं। यह शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के लेवल को कम करते हैं। इससे मन शांत होता है और नींद जल्दी आती है।
- जायफल में मिरिस्टिसिन कंपाउंड होता है। यह दिमाग को शांत करता है। इस दूध को पीने से डाइजेशन में सुधार होता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं, जो नींद की कमी का एक अहम कारण हो सकते हैं।
- इस दूध को पीने से न केवल नींद जल्दी आती हैं, बल्कि नींद बार-बार नहीं खुलती है और गहरी नींद आती है।
यह भी पढ़ें- रात को 2 बजे तक नहीं आती है नींद और ओवरथिंकिंग करती है परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा आराम
कैसे तैयार करें हल्दी और जायफल वाला दूध?

- चौथाई चम्मच हल्दी लें।
- 1 गिलास दूध में हल्दी और चुटकी भर जायफल पाउडर डालकर इसे उबालें।
- अब इसे छान लें।
- इसे गुनगुना पिएं।
- आपको इसे सोने से आधे घंटे पहले पीना है।
अच्छी नींद लाने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।