सर्दियों में मुलेठी का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से जानिए इसके फायदे और नुकसान

सर्दियों के शुरू होते ही कई सारी बीमारियां होनी शुरू हो जाती हैं। किसी को सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार अन्य दिक्कत होने लगती हैं। ऐसे में अक्सर ज्यादातर घरों में काढ़ा तैयार किया जाता है ताकि घरेलू नुस्खों से सेहत को सही किया जा सके। इसमें जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है वो है मुलेठी का सेवन हर घर में दवाई के तौर पर किया जाता है। कई लोग इसे चाय में डालकर भी पीते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है। इसका सेवन अगर आप सर्दियों में करते हैं तो आपकी इम्यूनिटी वीक नहीं होती है।
एक्सपर्ट भी इस बात को मानते हैं कि इसका सेवन करना चाहिए लेकिन उसका हानि का भी ध्यान रखना चाहिए। इस विषय में Ms. Shweta Jaiswal, Senior Dietician Sharda Hospital ने अपनी राय साझा की और इसका सही इस्तेमाल और नुकसान दोनों की जानकारी हमारे साथ शेयर की। जिसे जानकर आप भी इस बात का ध्यान रख सकते हैं ताकि जब भी आप मुलेठी का सेवन करें तो आपको कोई दिक्कत न आए।
मुलेठी सेवन के फायदे
- अगर आपको कफ या सर्दी लग गई है तो इसके लिए आप मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं, ये काफी गुणकारी होती है। इससे गर्माहट मिलती है साथ ही कफ भी खत्म हो जाता है।
- सांस लेने में अगर आपको किसी तरह की कोई दिक्कत है तो उसके सुधार के लिए भी आप मुलेठी का सेवन कर सकती हैं। इससे फेफड़े साफ होते हैं साथ ही स्वस्थ रहते हैं।
- मुलेठी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे जोड़ों का दर्द कम हो जाता है।
- पाचन में सुधार के लिए भी आप इसका सेवन कर सकती हैं। इससे अपच की समस्या दूर हो जाती है।
इन तरीकों से करें मुलेठी का सेवन
- मुलेठी के छोटे टुकड़ों को चाय में डालकर उबालें और फिर इसे पीने से (बेली फैट कम करने का तरीका) आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
- मुलेठी के पाउडर को आप शहद में मिलाकर भी खा सकती हैं। रोजाना सेवन करने से आपकी हेल्थ अच्छी बनी रहेगी।
- काढ़ा बनाकर भी मुलेठी का सेवन किया जाता है जिससे कफ की समस्या दूर होती है।
- अगर आप मुलेठी की जड़ी से बनी चूर्ण का सेवन करना चाहते हैं, तो इसे पानी के साथ लेने से भी स्वस्थ्य से जुड़े बहुत से फायदा हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए फायदेमंद है सफेद मक्खन, इस तरह से डाइट में करें शामिल
मुलेठी के सेवन में बरते सावधानियां
- इस बात का ध्यान रखें कि आप किसी भी चीज का सेवन करें लेकिन उससे पहले एक बार अपने (लड्डू के सेवन का तरीका) डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
- अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो मुलेठी का सेवन बिल्कुल भी न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये गर्म होती है आपको दिक्कत पैदा कर सकती है।
- इसका सेवन कम मात्रा में करें ज्यादा खाने से आपको शारीरिक नुकसान भी हो सकता है।
- इसका सेवन सर्दियों में ही करें क्योंकि ये गर्म होती है और रोगों से बचाने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें: Curry Leaves Benefits: गुणों से भरपूर होता है करी पत्ता, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
इन बातों का ध्यान रखें और सही तरीके से मुलेठी का सेवन करें ताकि आपको स्वास्थ्य लाभ पहुंचे। डॉक्टर की सलाह लेना बिल्कुल भी न भूले।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।