Ghee Coffee Benefits: सुबह-सुबह Ghee Coffee पीने से शरीर को मिलेंगे ये फायदे, मलाइका अरोड़ा जैसी दिखेंगी फिट

What is Ghee Coffee: आपने घी वाली कॉफी के बारे में सुना होगा। इसे बुलेटप्रूफ कॉफी या बटर कॉफी भी कहा जाता है। कई बॉलीवुड दीवा अपनी फिटनेस का राज इस कॉफी को बताती हैं। आइए जानें इसके फायदे और इसे कब पीना चाहिए।

 
is it okay to drink ghee coffee
is it okay to drink ghee coffee

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। हम कोशिश करते हैं कि किसी तरह अच्छा और पौष्टिक खाकर और थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करके खुद को स्वस्थ रख सकें। बॉलीवुड की हसीनाओं का रूटीन भी हमारे मनोबल को बढ़ाने में काफी मदद करता है।

हमें अक्सर ताज्जुब होता है कि मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर खान, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, कृति सैनन, आदि जैसी एक्ट्रेसेस इतना व्यस्त रहने के बाद भी कैसे अपना फिगर मेंटेन कर पाती हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि वे भी आयुर्वेदिक नुस्खों और पौष्टिक आहार के साथ एक्सरसाइज करना कभी नहीं छोड़ती हैं।

बॉलीवुड की ये हसीनाएं कुछ समय पहले एक अन्य पौष्टिक ड्रिंक को लेकर चर्चा में आई थीं। इस ड्रिंक का नाम घी कॉफी/ बुलेटप्रूफ कॉफी है। इस घी कॉफी के कई अनगिनत फायदे हैं और इसे पीकर आप भी अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की तरह फिट हो सकती हैं। ये बात सिर्फ हम नहीं बल्कि आपकी फेवरेट एक्ट्रेसेस और डाइटिशियन भी कहते हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट अंबिका दानदोना जो इंस्टाग्राम पर फिटनेस फॉर्मूला 1 के नाम से पॉपुलर हैं, ने एक पोस्ट में इसका जिक्र भी किया है।

आइए जानें कि घी कॉफी क्या है और इसके फायदे क्या होते हैं। साथ ही जानें कि इसे अपने आहार में कब शामिल किया जाना चाहिए।

घी कॉफी की मुख्य सामग्री क्या है?

ghee coffee ingredients

इसमें ब्लैक कॉफी या एस्प्रेसो के अलावा गाय के दूध से बना शुद्ध देसी घी मिलाया जाता है। लैक्टोज इंटॉलरेंट लोगों के लिए यह स्वस्थ विकल्प है। इस ड्रिंक के अनगिनत फायदे हैं।

इसे भी पढ़ें: सुबह की एक कप कॉफी दे सकती है इन 7 समस्याओं से राहत

घी कॉफी के अनगिनत लाभ क्या हैं?

मेटाबॉलिज्म में सुधार

घी में मौजूद फैट्स मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इससे ऊर्जा के लिए फैट को जलाना आसान हो जाता है। कैफीन के साथ मिलाने पर, घी कॉफी मेटाबॉलिक रेट को बढ़ा सकती है, जो संभावित रूप से वजन प्रबंधन में सहायता करती है। घी कॉफी में चीनी नहीं डाली जाती है, जो ब्लड शुगर के स्तर को स्टेबल बनाए रखने, ऊर्जा में कमी को रोकने और फैट जलने को बढ़ावा देने में मदद करती है।

फोकस में वृद्धि

घी कॉफी में कैफीन को हेल्दी फैट के साथ मिलाया जाता है, जो पूरे दिन आपको ऊर्जावान रखती है। इससे आपका दिमाग शांत रहता है और आप अपने काम में ज्यादा फोकस्ड रहते हैं। माना जाता है कि घी में मौजूद फैट मस्तिष्क के काम और कॉग्निटिव परफॉर्मेंस का सहयोग करता है।

गट हेल्थ में सुधार

घी में ब्यूटिरेट होता है, जो एक शॉर्ट-चेन फैटी एसिड है। यह गट हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है और पेट में किसी भी तरह की सूजन को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह पाचन तंत्र को मजबूत करने में काफी मदद करता है और आंत को फंक्शन करने में भी काफी हेल्प करता है।

घी कॉफी कौन पी सकता है?

can i drink ghee coffee

घी कॉफी का सेवन कई तरह के लोग कर सकते हैं। हालांकि, यदि आप किसी विशेष स्थिति से गुजर रहे हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन करना चाहिए अन्यथा ये लोग घी कॉफी ले सकते हैं:

कम कार्ब आहार लेने वाले लोग

घी में हाई फैट कॉन्टेंट कीटोजेनिक डाइट के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है। ऐसे लोग जिन्हें कार्ब्स का सेवन ज्यादा नहीं करना है, उनके लिए यह काफी अच्छा विकल्प है।

कमजोरी महसूस करने वाले लोग

यदि आप सुबह से ही कमजोरी महसूस करने लगते हैं, तब आप इसका सेवन कर सकते हैं। कैफीन क्रैश के प्रति संवेदनशील लोग या लंबे समय तक ऊर्जावान रहने के लिए घी कॉफी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

लैक्टोज इंटॉलरेंट लोग

इसमें दूध का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। वहीं घी लैक्टोज-फ्री है, इसलिए ये पेय उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो लैक्टोज इंटॉलरेंट होते हैं।

घी कॉफी कैसे पिएं

bulletproof coffee for digestion

इसे बनाना काफी आसान है। इसके लिए पसंदीदा ब्लैक कॉफी या एस्प्रेसो का एक कप बनाएं।

अपनी गर्म कॉफी में एक से दो बड़े चम्मच घी डालें। ध्यान रखें कि घी शुद्ध होना चाहिए।

झागदार बनावट के लिए, कॉफी और घी को तब तक ब्लेंड करें, जब तक कॉफी में फ्रॉथ न आ जाए।

आप अपनी घी कॉफी के स्वाद को बढ़ाने के लिए एक चुटकी काला या सेंधा नमक, दालचीनी पाउडर, आदि डाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर की तरह रोज सुबह 1 चम्‍मच घी खाने से दिखेंगी फिट

घी कॉफी पीने का सही समय क्या है?

सुबह में घी वाली कॉफी कब पीनी चाहिए

सुबह घी वाली कॉफी पीने से आपको दिन की शुरुआत करने के लिए निरंतर ऊर्जा और क्लेयरिटी मिलती है। अगर आप सुबह ही कार्ब का सेवन नहीं करना चाहते हैं या कीटोजेनिक डाइट पर हैं, तो इसे लिया जाता सकता है। इसे सुबह पीने से पेट साफ होता है और मेटाबॉलिज्म रेट में भी सुधार आता है।

व्यायाम से पहले

कसरत करने से पहले घी वाली कॉफी पीने से ऊर्जा का भरपूर स्रोत मिल सकता है और कैफीन और फैट के कॉम्बिनेशन के कारण सहनशक्ति में सुधार हो सकता है।

दोपहर में खाना खाने के बाद

अगर आपको दोपहर में सुस्ती महसूस होती है, तो एक कप घी वाली कॉफी फोकस और ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। इससे आप लंच के बाद आने वाली नींद को दूर कर सकते हैं।

घी वाली कॉफी सिर्फ एक ट्रेंडी ड्रिंक नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ पहुंचाती है। इसे आप भी अपने आहार में शामिल करके फिट रह सकती हैं।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP