पेट होगा आसानी से साफ, रोज सुबह पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज

Constipation Remedies: कभी-कभार पेट साफ न होना अलग बात है। लेकिन, अगर सुबह उठकर रोज आपका पेट साफ नहीं होता है या आपको लंबा वक्त टॉयलेट में बिताना पड़ता है, तो आप कब्ज के शिकार हैं। सेहतमंद रहने के लिए, सुबह उठते ही पेट साफ होना बहुत जरूरी है। पेट में गंदगी जमा रहने पर, पेट में भारीपन महसूस होता है। इसका सेहत पर भी बुरा असर होता है और आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर में वात दोष बढ़ने पर, कब्ज हो सकती है। वहीं, खान-पान का सही न होना और फिजिकल एक्टिविटी के कम होने के कारण भी पेट साफ होने में मुश्किल आती है। इसके लिए डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक, सुबह मुनक्के का पानी पीने से कब्ज दूर हो सकती है। इसके क्या फायदे हैं और इसे डाइट में शामिल करने का सही तरीका क्या है, इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
पेट साफ करने के लिए सुबह पिएं मुनक्के का पानी

- मुनक्के में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। डाइजेशन से जुड़ी सभी दिक्कतों को दूर कर, यह पेट साफ करने में मदद करता है।
- मुनक्का का सेवन कब्ज को दूर करने में कारगर है। यह गैस, अपच और एसिडिटी को भी दूर करता है।
- मुनक्के में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-सी, आयरन और भी कई न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं।
- इसमें लैक्सेटिव गुण भी पाए जाते हैं, जो मल को ढीला करके, उसे आसानी से बाहर निकालने में मदद करते हैं।
- मुनक्का, आंतों से खाने को नीचे ले जाने में मदद करता है। इसलिए, इससे पेट आसानी से साफ होता है। यह बॉवेल मूवमेंट को आसान बनाता है।
- इसके सेवन से पेट फूलने और बदहजमी की दिक्कत भी दूर होती है।
यह भी पढ़ें- कब्ज दूर करने के लिए इस तरह से डाइट में शामिल करें आंवला

- मुनक्का शरीर में खून की कमी दूर करता है और इससे ताकत भी मिलती है।
- मुनक्के को भिगोकर खाने से इसे पचाना आसान हो जाता है और इससे कमजोरी दूर होती है।
- कब्ज दूर करने के लिए, रात में 3-4 मुनक्के पानी में भिगोएं।
- इसे सुबह खा लें और इस पानी को भी पिएं।
- कब्ज की दिक्कत कुछ ही दिनों में दूर होगी।
- इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
- इसके साथ डाइट में हेल्दी बदलाव भी जरूर करें।
यह भी पढ़ें- Constipation Remedies: पुरानी से पुरानी कब्ज होगी जड़ से खत्म, रोज पिएं यह चाय
मुनक्के का पानी पीने से कब्ज दूर होगी और शरीर को ताकत भी मिलेगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।