सेहतमंद रहना कितना जरूरी है, ये हमें बचपन में समझ नहीं आता है। इसलिए, बच्चों की सेहत का ख्याल रखना पेरेंट्स और घर के बड़ों की जिम्मेदारी होती है। बच्चे अपना अच्छा-बुरा नहीं समझ पाते हैं। ऐसे में बच्चों की हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी हो जाता है। बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए सही डाइट का चुनाव बहुत जरूरी है। गलत खान-पान न केवल बच्चों की सेहत बिगाड़ सकता है बल्कि इसके चलते बच्चों में समय से पहले हार्मोनल इंबैलेंस भी पैदा हो सकता है। बच्चों को किस समय और किस उम्र में क्या खाना चाहिए, कितनी मात्रा में खाना चाहिए, इस पर ध्यान देना चाहिए। बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए उनकी डाइट से कुछ चीजों को दूर रखना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
बच्चों की डाइट से दूर रखें ये चीजें (What are the Unhealthy Foods for Kids)
- गलत खान-पान न केवल बच्चों की सेहत बिगाड़ सकता है बल्कि इससे उम्र से पहले शरीर में हार्मोनल बैलेंस भी बिगड़ सकता है।
- ब्रेड और सीरियल जैसे प्रोसेस्ड फूड्स को बच्चों की डाइट से दूर रखना चाहिए क्योंकि इनमें प्रिजर्वेटिव और भी कुछ केमिकल्स होते हैं, जो हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं।
- शुगर ज्यादा लेने का भी सीधा संबध हार्मोनल इंबैलेंस से है। इससे बच्चों का वजन भी बढ़ने लगता है। इसलिए, बच्चों की डाइट से शुगर वाली चीजें जैसे सोडा, पैकेज्ड फ्रूट जूस और मीठे पेय पदार्थों को दूर रखें।
- सोया बेस्ड प्रोडक्ट्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं। लेकिन इन्हें बच्चों को जरूरत से ज्यादा नहीं देना चाहिए।
- रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर डाइट शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ा सकती हैं। इसका असर हार्मोन्स, गट हेल्थ और भी कई चीजों पर होता है। इसलिए, इन्हें बच्चों (बच्चों को ओवरईटिंग से बचाने के टिप्स) को नहीं देना चाहिए।
- कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स में अलग से हार्मोन्स एड किए जाते हैं जो बच्चों के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। इसलिए, ऑर्गेनिक डेयरी प्रोडक्ट्स की बच्चों को दें
- प्लास्टिक पैकेट या बॉटल में आने वाली चीजें बच्चों को न दें। इससे एंडोक्राइन डिस्टर्ब हो सकता है और हार्मोनल हेल्थ पर असर होता है।
- प्लास्टिक गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया को भी मारता है।
- बच्चों को बैलेंस और न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट दें। इसके अलावा हेल्दी लाइफस्टाइल भी बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें- बोर्ड एग्जाम से पहले बच्चों को खिलाएं ये 5 फूड्स, तेजी से बढ़ेगी मेमोरी
बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए इन फूड्स से बच्चों को दूर रखें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह भी पढ़ें-घर में छोटे बच्चे हैं? तो किचन गार्डन में ये 4 हर्ब्स जरूर लगाएं
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों