herzindagi
herbs to grow at home for kids health

घर में छोटे बच्‍चे हैं? तो किचन गार्डन में ये 4 हर्ब्‍स जरूर लगाएं

क्‍या आपके घर में छोटे बच्‍चे हैं? अगर हां, तो किचन गार्डन में इन जड़ी-बूटियों को जरूर लगाएं। इससे बच्‍चों की सेहत ठीक रहती है और उन्‍हें आम समस्‍याओं से तुरंत राहत मिलती है।  
Editorial
Updated:- 2024-01-23, 19:52 IST

इम्‍यूनिटी कमजोर होने के कारण छोटे बच्‍चे बहुत जल्‍दी बीमार हो जाते हैं। कभी उन्‍हें अचानक से पेट में दर्द होता है, तो कभी दस्‍त और उल्‍टी की समस्‍या सताती है। ऐसे में बार-बार दवाएं देने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए, आपको कुछ हर्ब्‍स को अपने किचन गार्डन में जरूर लगाना चाहिए। इससे बच्‍चों की छोटी-छोटी समस्‍याएं आसानी से दूर हो जाती हैं और वे हेल्‍दी रहते हैं। इसके अलावा, ये हर्ब्‍स आपके लिए भी फायदेमंद हैं।    

आज हम आपको ऐसे 4 हर्ब्‍स के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप अपने घर के किचन गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं। इनकी जानकारी आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर अर्पणा पद्मानाभन ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है। 

तुलसी 

tulsi for kitchen herbs

तुलसी को पूजनीय माना जाता है, इसलिए ज्‍यादातर लोग इसे अपने घर के आंगन में लगाते हैं। इसमें मौजूद औषधीय गुणों के कारण तुलसी की पत्तियां हेल्‍थ से जुड़ी कई समस्‍याओं को आसानी से दूर कर सकती हैं। इन पत्तों में एंटी-डायबिटिक, ल्यूटिन, बीटा-कैरोटीन और बीटा-क्रिप्टोक्सैन्थिन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो पाचन में सुधार करने से लेकर तनाव को दूर करने और त्‍वचा को ग्‍लोइंग बनाने तक, का रामबाण इलाज है।  

  • तुलसी की पत्तियां सर्दी, खांसी और बुखार से लड़ती हैं।
  • बच्‍चों की इम्यूनिटी बढ़ाती हैं।
  • दिमाग को मजबूत करती हैं।
  • फोकस बढ़ाती हैं।
  • तनाव को दूर करती हैं। 
  • पेट में कीड़े की परेशानी दूर होती हैं। 
  • स्‍वाद में सुधार करती हैं। 
  • डाइजेशन में सुधार करती हैं। 
  • सांसों से जुड़ी परेशानी दूर करती हैं। 
  • किडनी स्‍टोन में फायदेमंद होती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:इस साल हेल्दी रहने के लिए लोगों ने इन आयुर्वेदिक हर्ब्स की ली मदद, आप भी आजमाएं

यह विडियो भी देखें

तुलसी लेने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए 500 मिली पानी में 3 से 4 पत्तियां डालकर उबालें। 
  • फिर इसे छान लें।
  • एक बोतल में भरकर रख दें। 
  • इसे बच्चे को पिलाएं।
  • यह कोल्‍ड, कफ, म्‍यूकस और बुखार में काम आता है।

एलोवेरा

aloe vera gel for kitchen herbs

एलोवेरा को एक औषधि के रूप में इस्‍तेमाल किया जाता है। इसके बहुत सारे फायदे है, चाहे वह त्वचा और बालों से जुड़ी कोई समस्‍या हो या पेट से। यह हेल्‍थ से जुड़ी छोटी समस्‍याओं को आसानी से दूर करता है। इसे आप आसानी से घर पर लगा सकते हैं और इसे ज्‍यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है।

  • यह चोट के घाव भरता है।
  • धूप से झुलसी त्वचा की जलन शांत करता है।
  • इसमें एटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग गुण होते हैं।
  • पेट से जुड़ी परेशानियों जैसे कब्‍ज, एसिडिटी, अपच आदि को दूर करता है। 
  • यह चेहरे के दाग-धब्बों को कम करता है।
  • कील-मुंहासे ठीक करता है।
  • ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज करके सॉफ्ट बनाता है।
  • बालों को लंबा और घना बनाता है। 
  • स्ट्रेच मार्क्स दूर करता है।

एलोवेरा लेने का तरीका

  • इसकी पत्ती को काटकर जेल निकालें। 
  • फिर इसे चोट, जले या कटे हुए हिस्से पर लगाएं।
  • इसे बच्‍चों की त्‍वचा पर भी लगा सकते हैं।   

मुरीकुट्टी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Aparna Padmanabhan (@dr.aparna_ayurveda_expert)

जैसा कि नाम से पता चलता है, मुरीकुट्टी एक घाव भरने वाली औषधि है और इसे किचन गार्डन में लगाना अच्‍छा होता है। यह हर तरह के घाव जैसे चाकू से हाथ कटना, शेविंग करते समय खरोंच आना या गिरने से घुटना छिलने आदि को भरने में मदद करता है। मुरीकुट्टी वह प्राथमिक उपचार है, जिसकी आपको जरूरत है।

यह गहरे लाल रंग की पत्तियों और सफेद फूलों की जड़ों वाला हर्ब है। हालांकि, आकर्षक पत्तियों के कारण इसे एक सजावटी पौधे के रूप में लगाया जाता है, लेकिन यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स को निकालता है और यह बच्चों को हानिकारक कणों से बचाता है।

मुरीकुट्टी लेने का तरीका

  • इसकी पत्तियों का जूस जख्म और घाव पर लगा सकते हैं। 
  • लेकिन, अगर घाव गहरे हैं तो डॉक्टर की सलाह से ही इसका इस्‍तेमाल करें।

अजवाइन का पत्ता

ajwain plant for kitchen garden

अजवाइन को आप आसानी से किचन गार्डन में उगा सकते हैं। यह पौधा न सिर्फ आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाता है, बल्कि इसकी खुशबू से पूरा घर महकता है। यह पेट से जुड़ी समस्‍याओं के लिए रामबाण है और शरीर को आसानी से डिटॉक्‍स करता है। 

  • यह बुखार में काम आता है। 
  • सर्दी और खांसी को दूर करता है।
  • बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या दूर करता है।
  • डाइजेशन में सुधार करता है। 
  • भूख बढ़ाता है। 
  • त्वचा की खुजली, चकत्ते और मच्छरों के काटने के निशान ठीक करता है। 
  • बदहजमी दूर करता है।

अजवाइन का पत्ता लेने का तरीका

  • अजवाइन की पत्तियों को 5 सेकंड के लिए पैन में भूनें। 
  • फिर इसका रस निकालें। 
  • इसे 1 चम्‍मच तुलसी की पत्तियों के रस के साथ मिलाएं। 
  • फिर 1/2 आधा चम्मच शहद डालकर दिन में 4-5 बार बच्चे को पिलाएं। 
  • यह उपाय कोल्‍ड, कफ और कंजेशन का सबसे अच्‍छा इलाज है। 

इसे जरूर पढ़ें:  सिरदर्द से हैं परेशान तो बनाकर पिएं ये आयुर्वेदिक चाय

 

आप भी छोटे बच्‍चों की सेहत के लिए किचन गार्डन में इन हर्ब्‍स को जरूर लगाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit: Shutterstock.com & Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।