प्रोटीन से हमारी बॉडी को ताकत मिलती है। जी हां प्रोटीन ऑक्सीजन, हाइड्रोजन और नाइट्रोजन से बनने वाला तत्व है, जो बॉडी को बीमारियों से बचाने का काम करता है। प्रोटीन शरीर को अंदर और बाहर दोनों से मजबूत बनाता है। प्रोटीन शरीर के विकास में मदद करता है। साथ ही प्रोटीन हमारे शरीर के मसल्स के निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। ये न सिर्फ मसल्स का निर्माण करता है बल्कि हमारे शरीर की टूट-फूट की मरम्मत भी करता है। इसके अलावा हमारी हड्डियों, मसल्स, ब्लड के सही फंक्शन और अच्छी स्किन और बालों के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है।
अक्सर आपने सुना होगा कि अगर प्रोटीन चाहिए तो मीट-मछली या अंडे खाना शुरु कर दो। लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं तो ऐसे में आप क्या करेंगी? लेकिन आप परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे वेजिटेरियन फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें अंडे और मीट से ज्यादा प्रोटीन होता है।
नट्स विशेष रूप से बादाम प्रोटीन का सबसे अच्छा है। भरपूर मात्रा में प्रोटीन के अलावा बादाम विटामिन, मिनरल और फाइबर से भी भरपूरहोता है। इसे रेगुलर खाने से आपको बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट्स मिलते है।
इसे भी पढ़ें: रोजाना सिर्फ 2 भीगे अखरोट खाने से आपको मिलेंगे ये 8 बेहतरीन फायदे
ग्रीक योगर्ट में भी अंडे से ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है। प्रोटीन की बात आने पर सादा नॉनफेट ग्रीक योगर्ट बहुत फायदेमंद होता है। प्रति कप 23 ग्राम प्रोटीन में होता है। आप इसमें अपनी पसंदीदा चीजें मिलाकर भी खा सकते हैं।
आजकल खुद को फिट कहने वाले महिलाओं की डाइट में ओट्स को एक बेहद मशहूर आहार के रूप में शामिल होता है। एक कप सूखे ओट्स में लगभग 13 ग्राम प्रोटीन और 8 ग्राम फाइबर होता है। मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस और फॉलेट की मात्रा से भरपूर ओट्स प्रोटीन का अच्छा स्रोतहोते हैं।
क्विनोआ भी आपकी हेल्थ के लिए बहुुुत अच्छा होता है। इसे सुपर फूड कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि इसमें लाइसिन नामक तत्व पाया जाता है जो टिशुओं की मरम्मत और उनके विकास में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा इसमें भी प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। प्रोटीन का भी टिशुओं के विकास में काफी योगदान होता है।
चिया बीज को किसी सुपरफूड्स से कम नहीं माना जाता है। चिया सीड्स के 1 बड़े चम्मच में 3 ग्राम प्रोटीन होता है। अपने छोटे आकार के बावजूद, चिया बीज सबसे अधिक पौष्टिक फूड्स हैं। वे फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा -3 फैटी एसिड और विभिन्न माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। आप इसे सलाद, दूध, जूस, सूप, पुडिंग आदि में डाल कर खा सकते हैं।
पीनट बटर में प्रोटीन बहुत अधिक होता है। यह टेस्टी भी होता है और साथ ही पौष्टिक भी। पीनट बटर में विटामिन बी- 6, पौटेशियम, फाइबर, मैग्नेशियम भी भरपूर मात्रा में होता है। पीनेट बटर किसी तरह से हानि भी नहीं पहुंचाता। अगर आप नियमित रुप से इसका सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में प्रोटीन के साथ-साथ अन्य पोषक तत्वों की भी कमी पूरी होती है। पीनट बटर हमेशा ही एक अच्छा स्नैक माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: जानिए खाने की इन चीज़ों में कितना प्रोटीन है?
जो महिलाएं नॉनवेज नहीं खाती हैं वह प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में हरी मटर को शामिल कर सकती हैं। हरी मटर के एक कप में 8 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा हरी मटर में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन, कॉपर जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। ये सिर्फ ना खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता है ये हमारी हेल्थ के लिए कई तरीके से फायदेमंद होता है। ये आंखो की रोशनी को तेज करता है।
तो देर किस बात की आप भी इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर अंडे, मीट और मछली से ज्यादा प्रोटीन पा सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।