herzindagi
image

डाइट में शामिल करें यह टेस्टी पराठा, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

सर्दियों में पराठा खाने से आप भी कतराते हैं, आपको भी वजन बढ़ने का डर सताता है तो आप मक्की का पराठा खा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-16, 13:56 IST

सर्दियों के मौसम में नाश्ते में गर्मा गर्म पराठा मिल जाए तो दिन बन जाता है। हम हर रोज कुछ ऐसा ही खाना चाहते हैं लेकिन पराठा सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं होता है यही वजह है कि कुछ लोग चाहकर भी पराठे खाने से बचते हैं। हालांकि अगर हमारे बताए गए रेसिपी को डाइट में शामिल करते हैं तो स्वाद के साथ आपको पोषण का बढ़िया मेल मिल जाएगा। हेल्थ एक्सपर्ट आइना सिंघल के मुताबिक आपको मक्का गेंहू का पराठा आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि क्या है और इससे क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

कैसे बनाएं मक्की का पराठा

makki pratha for weight loss

सामग्री

  • 1 कप मक्का का आटा
  • आधा कप गेहूं का आटा
  • ½ चम्मच कलौंजी 
  • ½ चम्मच अजवाइन
  • ½ कप गद्दू कस की हुई गाजर 
  • ½ बारीक कटी हुई मेथी की पत्तियां
  • ¼  उबले और मैश किए हुए आलू
  • बारीक कद्दूकस की हुई गोभी
  • आधा चम्मच नमक
  • पराठा सेकने के लिए घी

 विधि

  • एक बड़े बर्तन में मक्का का आटा, गेहूं का आटा, कलौंजी, अजवाइन, गाजर,मेथी की पत्तियां मैश किए आलू, गोभी और नमक डालें।
  • धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटे को नरम गूंथ लें और 10 मिनट तक ढककर सेटल होने के लिए रख दें।
  • छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और गोल पराठे बेल लें।
  • तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेक लें।
  • अब ऊपर से घी लगाकर परोसें,इसके साथ मिर्ची का अचार ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें-बिच्छू जैसा डंक मारता है यह पत्ता, लेकिन सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद

मक्की का पराठा खाने के फायदे


 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by NutritionScienceAainaSinghal (@nutritionscienceaainasinghal)

  • मक्के का आटा फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन को बेहतर बनाता है।  
  • वहीं इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
  • इस पराठे को खाने से आयरन की कमी पूरी हो सकती है।
  • मक्के के पराठे खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
  • इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है जिस वजह से यह वजन घटाने में बेहद प्रभावी माना जाता है।
  • इस पराठे को खाने से हार्ट हेल्थ को भी फायदा मिलता है। मक्का और मेथी की तासीर गर्म होती है जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखती है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-Joint Pain: सर्दियों में जोड़ों के दर्द ने किया है परेशान? इस चाय से मिल सकता है आराम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-Freepik



Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।