Tasty & Healthy Rajma Paratha: बच्चों की छोटी भूख के लिए बनाएं राजमा पराठा, जानें रेसिपी

बच्चों को अक्सर बार-बार भूख लगती है और ऐसे समय में उन्हें हेल्दी और टेस्टी स्नैक देना सबसे बड़ा चैलेंज बन जाता है। अगर आप भी यही सोच रही हैं कि छोटी भूख के लिए क्या बनाया जाए तो हमारे दिमाग में अलग-अलग स्नैक्स आते हैं, लेकिन इस बार घर पर बच्चों के लिए बनाएं राजमा पराठा यह एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह न केवल हेल्दी है बल्कि बच्चों को बहुत पसंद आएगा। आइए इसकी आसान रेसिपी आपके साथ आर्टिकल में शेयर करते हैं।
राजमा पराठा रेसिपी Recipe Card
राजमा पराठा बनाने की आसान रेसिपी
Ingredients
- उबले हुए राजमा-1 कप
- गेहूं का आटा- 2 कप
- प्याज (बारीक कटा हुआ) -1
- हरी मिर्च -1 (बारीक कटी
- बच्चों के लिए वैकल्पिक)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट -1 छोटा चम्मच
- हरी धनिया- 2 बड़े चम्मच (कटी हुई)
- नमक - स्वाद अनुसार
- लाल मिर्च पाउडर-½ छोटा चम्मच
- गरम मसाला -½ छोटी चम्मच
- तेल/घी -पराठा सेकने के लिए
Step
- Step 1:
सबसे पहले राजमा को अच्छी तरह उबालकर मैश कर लें। इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी धनिया और मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- Step 2:
इस बात का ध्यान रखें कि आपको आटे में नमक जरूर डालना है।
- Step 3:
इसके बाद आपको आटे की लोई बेलकर बीच में राजमा की स्टफिंग डालनी है।
- Step 4:
फिर पराठा को गरम तवे पर घी/तेल डालकर सेकना है। इस पराठे को तब तक सेंके जब तक उसका रंग सुनहरा ना हो जाए।
- Step 5:
इसके बाद इसे गरम गरम परोसें।
- Step 6:
राजमा का पराठा और भी टेस्टी बनाने के लिए इसे आप बच्चों को चटपटी लाल इमली की चटनी के साथ बटर लगाकर सर्व कर सकते हैं।
- Step 7:
अगर आप बच्चों के लंच में इसे पैक करना चाहते हैं, तो पराठे के साथ उन्हें घर की बनी कम मिर्ची वाली हरी चटनी के साथ दें।
- Step 8:
आप चाहें तो इन पराठे के बीच में बटर लगाकर रोल बनाकर इसे सर्व कर सकते हैं।
राजमा पराठा बनाने की विधि
- सबसे पहले राजमा को अच्छी तरह उबालकर मैश कर लें।
- इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी धनिया और मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- इस बात का ध्यान रखें कि आपको आटे में नमक जरूर डालना है।
- इसके बाद आपको आटे की लोई बेलकर बीच में राजमा की स्टफिंग डालनी है।
- फिर पराठा को गरम तवे पर घी/तेल डालकर सेकना है।
- इस पराठे को तब तक सेंके जब तक उसका रंग सुनहरा ना हो जाए।
- इसके बाद इसे गरम गरम परोसें।
राजमा पराठा कैसे करें सर्व?
- राजमा का पराठा और भी टेस्टी बनाने के लिए इसे आप बच्चों को चटपटी लाल इमली की चटनी के साथ बटर लगाकर सर्व कर सकते हैं।
- अगर आप बच्चों के लंच में इसे पैक करना चाहते हैं, तो पराठे के साथ उन्हें घर की बनी कम मिर्ची वाली हरी चटनी के साथ दें।
- आप चाहें तो इन पराठे के बीच में बटर लगाकर रोल बनाकर इसे सर्व कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ठंड में बनाएं पापड़ का टेस्टी पराठा, खाते ही हर कोई करेगा तारीफ
क्यों है राजमा पराठा खास?
- इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।
- पेट को लंबे समय तक भरा रहता है।
- स्वाद और पोषण का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
- इसे खाने से पूरे दिन बच्चे का पेट भरा-भरा रहता है।
इस बार आप भी ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी राजमा पराठा। इसे खाने के बाद आपका बच्चा खुश हो जाएगा। साथ ही वो राजमा खाना भी सीख जाएगा। इस बार आप लंच बॉक्स में कुछ नया पैक करने के लिए इस राजमा पराठा को जरूर ट्राई करें। इसे बनाने में आपको समय भी बहुत कम लगेगा।
इसे भी पढ़ें: नाश्ते को बनाना है शानदार, तो ट्राई करें ये ढाबा स्टाइल मिक्स वेज पराठा की आसान रेसिपी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।