आटा लगाने और आलू उबालने का झंझट खत्म, मम्मी की बताई इस रेसिपी से 25 मिनट में बनाएं टेस्टी पराठा; प्लेट में रखते ही सब हो जाएंगे चट

Instant Suji Aloo Paratha Recipe: सुबह उठकर बच्चों का टिफिन पैक करना हो या पति और सास-ससुर के लिए नाश्ता बनाना हो, तो यकीनन जब कुछ समझ नहीं आता है, तो अलग-अलग तरीके पराठे लौकी, मटर, दाल, गोभी या फिर प्याज आदि के बनाते हैं। इन सबसे हटकर जो पराठा अधिकतर घरों की शान और लोगों की पसंद होती है, वह है आलू का पराठा। लेकिन एक ही तरीके और स्वाद के कारण कुछ समय के बाद इस पराठे से भी मन भर जाता है। अब ऐसे में समझ नहीं आता है कि क्या बनाया, जो जल्दी भी बन जाए और सभी को पसंद भी आ जाए।
सूजी आलू पराठा Recipe Card
सूजी आलू पराठा बनाने की विधि
Ingredients
- 2 कच्चे आलू
- 2-3 चम्मच तेल
- दानेदार सूजी
- आधा कटोरी-गेहूं का आटा
- सफेद तिल
- जीरा
- हरा मिर्च
- कूटी अदरक
- घी
- हरा धनिया
Step
अगर आप भी इंटेस्ट बनने वाली रेसिपी बनाने के बारे में सोच रही हैं, तो बता दें कि आप फटाफट तैयार होने वाला सूजी आलू का पराठा ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने की न केवल विधि सरल है बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब है। इस लेख में आज हम आपको सूजी आलू पराठा की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मम्मी ने बताई है।
सूजी आलू पराठा बनाने की विधि

इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: संडे बनेगा और खास, जब घर पर तैयार करेंगी डिलीशियस कटोरी चाट
- सूजी आलू पराठा बनाने के लिए सबसे पहले 2 आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें।
- अब कद्दूकस किए गए आलू को एक बर्तन में निकालकर इसमें पानी डालकर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें।
- दूसरी तरफ मीडियम फ्लेम पर गैस ऑन कर पैन रखें और गर्म होने पर इसमें 2 चम्मच घी या तेल डालें।
- कुछ सेकंड के बाद इसमें आधा चम्मच जीरा, सफेद तिल, कद्दूकस किया गया अदरक, कटा हुआ हरा मिर्च और अजवाइन (रगड़कर) डालकर चलाएं।
- 10-15 सेकंड चलाने के बाद फ्लेम तेज करके 2 कटोरी पानी डालकर उबाल आने दें।
- उबाल आने के बाद आधा चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक और कद्दूकस किए गए आलू को डालकर चलाएं।

- अब गैस को मीडियम फ्लेम पर करके ढककर 1 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद चीली फ्लेक्स, ऑरिगेनो और कटा हुआ हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।
- 2 दो चलाने के बाद आटा कटोरी गेहूं का आटा और आधा कप सूजी डालकर बराबर चलाते रहे ताकि गांठ न पड़ें।
- इसके बाद 1 चम्मच अमचूर का पाउडर डालें। ध्यान रखें कि अमचूर पाउडर के मिश्रण को गर्म रहने पर पाउडर न डालें।
- दोबारा से अच्छे से चलाते हुए 3 मिनट तक चलाएं।
- इसके बाद दोबारा से मीडियम फ्लेम पर गैस ऑन कर आटे को फैलाएं और 2-3 मिनट ढककर रख दें।
- समय पूरा होने के बाद गैस बंद कर आटे को हल्के हाथ से गूंथते हुए चिकना करें।
- अब तैयार आटे की गोलियां काटकर गोल-गोल लोई पर आटा ज्यादा लगाकर पराठा बेलें।
- अब गोल कटोरा रखकर गोल आकार में पराठा निकालकर गर्म तवे पर रखें।
- ध्यान रखें कि गैस की फ्लेम लो हो, इसके बाद पराठे को पलटकर घी लगाकर सेकें।
- गोल्डन ब्राउन होने के बाद प्लेट में निकालें और हरी चटनी और टोमैटो केचअप के साथ सर्व करें

सूजी आलू पराठा बनाते समय ध्यान रखने वाली बातें
- सूजी आलू का पराठा बनाते समय गैस फ्लेम का खास ध्यान दें।
- गर्म पानी में सूजी और आटा डालते वक्त बराबर डालते समय खास ध्यान दें।
- अमचूर पाउडर को आखिर में पूरे में फैलाएं क्योंकि अगर आप पहले इसे डाल देती है, तो गांठ बन जाती है।
इसे भी पढ़ें-कोई भी सब्जी खाने का नहीं हो रहा है मन? झटपट बना लें अमृतसरी पनीर भुर्जी...देखें शेफ रणवीर बरार की रेसिपी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
- क्या सूजी से पराठा बना सकते हैं?
- हां, सूजी से स्वादिष्ट पराठा बना सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।