herzindagi
side effects of drinking warm water on empty stomach

सर्दियों में खाली पेट पीते हैं गर्म पानी? जान लें ये जरूरी बातें

खाली पेट गुनगुना पानी पीना बेशक सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन सर्दियों में खाली पेट गर्म पानी की कितनी मात्रा पीनी है और ज्यादा पानी पीने से क्या नुकसान हो सकता हैं, पहले इस बारे में जान लें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-28, 16:44 IST

खाली पेट पानी पीने के कई फायदे होते हैं। खासकर, डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों में तो यह रामबाण है। एक्सपर्ट भी सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे पेट साफ होता है और कब्ज भी दूर होती है। खाली पेट पानी पीना शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी अच्छा माना जाता है। लगभग हर मौसम में गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि, आपको कितना गर्म पानी पीना है और कितनी मात्रा में पीना है, इस बात का भी ध्यान रखें वरना यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। मौसम के हिसाब से डाइट में कई सारे बदलाव किए जाते हैं, सर्दियों में खाली पेट गर्म पानी पीना कितना सही है, इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की। चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप भी सर्दियों में खाली पेट गर्म पानी पीती हैं, तो आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। नंदिनी, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

सर्दियों में खाली पेट गर्म पानी पीने से जुड़ी जरूरी बातें ( What happens if You d rink warm water on an empty stomach)

how to drink water for weifht loss

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, बहुत अधिक गर्म पानी भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • अक्सर लोग गर्मियों में ठंड को देखते हुए, अधिक गर्म पानी पीने लगते हैं, लेकिन सर्दियों में भी बहुत अधिक गर्म पानी नुकसानदेह है।
  • आपको अपने शरीर की प्रकृति के हिसाब से पानी का टेम्परेटर चुनना चाहिए।
  • बहुत अधिक गर्म पानी सुबह के वक्त पीना ठीक नहीं है।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, आपको सुबह गुनगुना पानी पीना चाहिए। इस पानी का तापमान न बहुत अधिक ज्यादा और न कम होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए यह है पानी पीने का सही तरीका

hot water in winters

  • सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में गुनगुना पानी आपकी मदद कर सकता है। वहीं, बहुत अधिक गर्म पानी उल्टा असर भी डाल सकता है।
  • गुनगुना पानी पीने से सीने में जमा कफ भी बाहर निकल जाता है। हालांकि, एक्सपर्ट के मुताबिक, इसके लिए भी आपको अधिक गर्म पानी नहीं पीना चाहिए।
  • गुनगुने पानी से सर्दी-खांसी, जुकाम और बैक्टीरियल इंफेक्शन दूर होते हैं।
  • गुनगुना पानी पित्त दोष को भी बैलेंस करता है।
  • आपको सुबह 1 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। 2-3 गिलास गुनगुना पानी एक साथ पीने से इससे नुकसान हो सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- पानी पीते समय करेंगे ये गलतियां तो सेहत होगी खराब

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।