खराब डाइजेशन वालों के लिए प्रोटीन लेना कितना सही? जानें

प्रोटीन रिच डाइट के फायदों की वजह से आजकल काफी लोग इसे फॉलो कर रहे हैं। लेकिन आंतों के लिए प्रोटीन को पचाना मुश्किल होता है। कमजोर गट हेल्थ में इसे खाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

 
should people with poor digestion eat protein

आजकल प्रोटीन रिच डाइट काफी चलन में है। वेट लॉस से लेकर सेहतमंद रहने तक, इसके फायदों की वजह से लोग इसे ले रहे हैं। लेकिन क्या वाकई प्रोटीन रिच डाइट लेना सभी के लिए सही है। प्रोटीन रिच डाइट के फायदों की वजह से आजकल काफी लोग इसे फॉलो कर रहे हैं। लेकिन आंतों के लिए प्रोटीन को पचाना मुश्किल होता है। कमजोर गट हेल्थ में इसे खाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। शरीर में प्रोटीन की अधिकता भी नुकसानदेह हो सकती है। अगर आपका हाजमा कमजोर है, तो आपके लिए प्रोटीन लेना कितना सही है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

प्रोटीन लेना कितना सही?

can i eat protein if i have indigestion

एक्सपर्ट के मुताबिक, प्रोटीन लेना आपके लिए अच्छा होता है। लेकिन इसे सही प्रप्रोर्शन और मात्रा में लेना चाहिए। प्रोटीन लेने के लिए आपका मेटाबॉलिज्म भी अच्छा होना चाहिए। अगर आपकी गट हेल्थ सही नहीं है, तो इससे आपको परेशानी हो सकती है।

डाइजेशन खराब होने पर अतिरिक्त प्रोटीन को करें अवॉइड

आंतों के लिए प्रोटीन को पचाना मुश्किल हो सकता है क्योंकि प्रोटीन भारी होता है। आपको खाने के उन विकल्पों को चुनना चाहिए, जो पचाने में आसान होगा। आपके लिवर को प्रोटीन, कार्ब्स या फैट में अंतर नहीं पता है। आप जो खाते हैं, लिवर (फैटी लिवर की परेशानी) का काम उसे पचाना होता है। लेकिन जब आपकी आंते ठीक नहीं है, लिवर पहले से ही थका हुआ है तो पचाने में भारी भोजन यानी प्रोटीन का सेवन कर, आप पहले से थके लिवर पर अधिक भार डाल रही हैं।

यह भी पढ़ें- दिन भर में कितना प्रोटीन लेना होगा अच्छा? जानें प्रोटीन के डाइट सोर्स के बारे में

खराब डाइजेशन वालों को प्रोटीन से हो सकती हैं ये समस्याएं

does protein help slow digestion

हम जो खाते हैं, शरीर को उससे नहीं, बल्कि हम जो पचाते हैं, उससे एनर्जी मिलती है। अगर आपको लग रहा है कि प्रोटीन से आपको एनर्जी मिलेगी, इससे आप वेट कम या ज्यादा कर पाएंगे, तो ऐसा सिर्फ तब ही हो सकता है, जब यह शरीर में सही तरह से पचे। अगर डाइजेशन सही नहीं है, प्रोटीन शरीर में सही से नहीं पच रहा है तो इससे जोड़ों का दर्द, हाई यूरिक एसिड, ब्लोटिंग या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। क्योंकि आपका लिवर प्रोटीन को पचाकर मेटाबोलाइज करने वाली स्टेट में नहीं है। इसलिए जब तक आपकी गट हेल्थ सही नहीं है, हल्का खाना सही रहेगा। सबसे पहले अपने डाइजेशन को सही करने पर फोकस करें क्योंकि आप जो भी खाएंगे, उसका पूरा लाभ आपको तभी मिलेगा, तब वो सही तरह से पचेगा।

यह भी पढ़ें- प्रोटीन से जुड़े इन मिथ्स को कितना सच मानती हैं आप

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP