सही समय पर खाया हुआ खाना बन सकता है शरीर के लिए दवाई, एक्सपर्ट से जानें मील टाइमिंग से जुड़े सीक्रेट्स

क्या आप जानती हैं कि आप क्या खाती हैं, इससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप खाने की किस समय खा रही हैं? हेल्दी रहने और पाचन को दुरुस्त बनाने के लिए आपको मील टाइमिंग से जुड़े इन सीक्रेट्स को फॉलो करना चाहिए।
image

सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी खाना जरूरी है, यह बात हम सभी जानते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि आप क्या खा रहे हैं, इससे भी ज्यादा मायने रखता है कि आप उसे किस समय खा रहे हैं। अगर आप हेल्दी चीजों को भी गलत समय पर और गलत तरीके से खाती हैं, तो इससे सेहत को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। ऐसे में मील टाइमिंग पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट का कहना है कि सही समय पर खाया हुआ खाना आपके लिए दवा की तरह काम कर सकता है। वहीं, गलत समय पर खाना खाने से वह शरीर में टॉक्सिन्स पैदा करता है। खाने में हेल्दी चीजों को शामिल करने के साथ ही यह भी जरूरी है कि आप उन्हें सही समय पर खाएं। चलिए, एक्सपर्ट से मील टाइमिंग से जुड़े कुछ ऐसे सीक्रेट्स जानते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने और आपको सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नील सावलिया जानकारी दे रहे हैं।

सेहतमंद रहने के लिए मील टाइमिंग से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

  • एक्सपर्ट का कहना है कि सूरज ढलने के बाद खाना न खाएं। इस समय पर खाया हुआ खाना देर से पचता है और शरीर में टॉक्सिन पैदा कर सकता है।
  • असल में सूरज डूबने के बाद यानी शाम 6-7 बजे के बाद हमारी जठराग्नि धीमी हो जाती है और इसलिए इस समय पर किया गया भोजन सही से नहीं पचता है।
  • नाश्ता आपको सूरज ढलने के 1-2 घंटे के अंदर कर लेना चाहिए। शरीर को नेचुरल एनर्जी देने और बॉडी रिदम को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। लंच 12-1 बजे के बीच करें। इस समय पर हमारी डाइजेस्टिव फायर सबसे तेज होती है और खाना अच्छे से पचता है।
  • आपको नाश्ता और लंच हैवी करना चाहिए। वहीं, डिनर हल्का करें। जब आप सूरज ढलने और अगले दिन सूरज निकलने के बीच कुछ नहीं खाती हैं, तो इससे डाइजेशन मजबूत होता है और शरीर अपने आप को रिपेयर कर पाता है। इस तरह की फास्टिंग शरीर को डिटॉक्स होने और अंदर चल रही किसी गड़बड़ को ठीक करने का मौका देती है।

यह भी पढ़ें-खाना खाने का नहीं करता है मन और भूख लगातार होती जा रही है कम, तो मील्स से पहले चबाएं यह 1 बीज

fasting to reduce bad cholesterol

  • खाने-पीने का समय सही न होने पर आपको ब्लोटिंग, गैस, अपच, थकान और शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। वहीं, मील टाइमिंग से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखने से आपका डाइजेशन सुधरेगा, वजन कम होगा और शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- ABC जूस को खाली पेट पीने से क्या होता है? पाचन पर पड़ता है ऐसा असर

एक्सपर्ट का कहना है कि हेल्दी रहने के लिए मील टाइमिंग से जुड़े इन सीक्रेट्स को जरूर फॉलो करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP