Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

मोटी कमर हो सकती है पतली, डाइट में शामिल करें यह चीला

अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो डाइट में इस हाई प्रोटीन चीले को शामिल करें। इससे आप आसानी से वेट लॉस कर पाएंगी। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह चीला, सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
Updated:- 2024-11-15, 16:00 IST
image

क्या मोटी कमर की वजह से आप अपनी पसंदीदा ड्रेस में फिट नहीं हो पा रही हैं?

क्या पेट और कमर की चर्बी ने आपकी पूरी फिगर को खराब कर दिया है?

क्या वेडिंग सीजन में आप अपनी कमर को कुछ इंच पतला करना चाहती हैं?

क्या लाख कोशिशों के बाद भी आपको वेस्ट फैट से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है?

अगर ऐसा है, तो आपको अपनी डाइट में कुछ खास बदलाव करने की जरूरत है। दरअसल, बेली फैट और वेस्ट फैट को कम करना मुश्किल होता है। हालांकि, सही डाइट के साथ आप इसे कम कर सकती हैं। डाइट में हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करने से कमर की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। यहां हम आपको एक ऐसे चीले के बारे में बता रहे हैं, जिसे डाइट में शामिल करके आप आसानी से वजन कम कर पाएंगी। डाइट में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह चीला शामिल करने से न केवल वजन कम होगा बल्कि सेहत भी दुरुस्त रहेगी। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

वेट लॉस में मदद करेगा यह चीला, घर पर आसानी से बनाएं

cheela

  • वजन कम करने के लिए, आप डिनर में काले चने का हेल्दी चीला बना सकती हैं।
  • काले चने, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, डाइजेशन सही होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • काले चने एनर्जी का पावरहाउस होते हैं। इस चीले को खाने से आपका पेट भी भरा रहेगा और आप वजन भी आसानी से कम कर पाएंगी।
  • इसे खाने से शरीर को हेल्दी फैट्स भी मिलते हैं। पनीर भी वेट लॉस के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इससे न केवल वजन कम करने में मदद मिलती है, बल्कि यह शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन भी देता है।
  • बीटरूट, शरीर को ताकत देने, खून की कमी दूर करने और डाइजेशन सुधारने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्‍स

वजन कम करने के लिए घर पर बनाएं यह चीला

Chana cheela for weight loss

सामग्री

 

  • उबले हुए काले चने- 1 कप
  • सूजी- आधा कप
  • दही- 1 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • मिर्च- स्वादानुसार
  • लहसुन- 2 कली
  • हरी मिर्च- 1
  • धनिया- मुट्ठी भर
  • पनीर- आधी कटोरी
  • चुकंदर- आधा

विधि

  • पनीर, धनिया और चुकंदर के अलावा बाकी सभी चीजों को ग्राइंड कर लें।
  • अब इस पेस्ट को कम घी में तवे पर सेंक लें।
  • इसके ऊपर से घिसा हुआ पनीर, चुकंदर और धनिया डालें।
  • आपका हेल्दी चीला तैयार है।

 

 यह भी पढ़ें- रोज खाली पेट पिएं इन दो पत्तियों का पानी, तेजी से कम होगा वजन


वजन कम करने के लिए, डाइट में हेल्दी बदलाव बहुत जरूरी हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।