Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:53 PM IST

कहीं आप भी तो नहीं खाती हैं हद से ज्यादा बिस्कुट? हो सकती हैं ये दिक्कतें

क्या आप भी बिस्किट खाने की शौकीन हैं। हर रोज भर-भर कर बिस्किट खाती हैं, तो आपको मालूम होना चाहिए कि इससे 5 गंभीर नुकसान हो सकते हैं।
Updated:- 2025-08-01, 00:20 IST
image

बिस्किट हम सभी खाते हैं। कुछ लोग कभी कधार खाते हैं, तो कुछ लोग हर सुबह चाय के साथ खाते हैं। कुछ तो ऐसे बिस्कुट के दीवाने हैं कि उन्हें जब भूख लगती है वह बिस्किट ही खाते हैं। क्या आप भी उन्हीं में से एक हैं?  अगर हां तो आपको बता दें कि यह छोटे-छोटे दिखने वाले बिस्किट आप की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। हम आपको आज इस आर्टिकल में बिस्किट खाने से जुड़े कुछ गंभीर नुकसान बता रहे हैं। इस बारे में डाइट एक्सपर्ट अवनी कॉल ने जानकारी दी है।

रोजाना बिस्किट खाने के गंभीर नुकसान

एक्सपर्ट बताती हैं कि अधिकतर बिस्किट में पॉम आयल का इस्तेमाल किया जाता है, जो की पूरी तरह से फैट से भरपूर होता है अगर रोजाना इसको खाया जाए, तो इसे दिल के रोगों का खतरा बढ़ सकता है। इस दिल में सूजन और दिल से जुड़ी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है।

biscuit eating side effects

हम सभी जानते हैं कि बिस्कुट बनाने में मैदा का ही इस्तेमाल होता है, जिसमें ना तो फाइबर होता है, ना ही कोई जरूरी पोषक तत्व होते हैं और अधिक मैदे से बने बिस्किट का सेवन करने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। गैस, कब्ज सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वजन भी बढ़ सकता है और तो और ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। डायबिटीज का खतरा हो सकता है।

बिस्कुट में कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जिन्हें अगर रोजाना कंज्यूम किया जाए तो शरीर में सूजन हो सकता है। इसके अलावा इनमें सोडियम बेंजोएट भी होता है जो डीएनए को नुकसान पहुंचता है।

यह भी पढ़ें-बारिश में मुंहासों से करना है बचाव, रोज इस ड्रिंक से करें दिन की शुरुआत

biscuits-and-cookies
सोडियम की अधिकता पाई जाती है, जिसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी हो सकती है और बीपी को साइलेंट किलर के नाम से जाना जाता है, जो की हार्ट फैलियर स्ट्रोक का कारण बन सकता है।

बिस्किट शुगर से भरपूर होता है। इसे रोजाना खाया जाए तो डायबिटीज का खतरा हो सकता है। इससे आपका वजन बढ़ सकता है

यह भी पढ़ें-नई मां हैं? डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, जच्चा-बच्चा दोनों को मिलेंगे फायदे

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।