herzindagi
image

मेनोपॉज के दौरान होगी आसानी, खाएं ये 3 चीजें

मेनोपॉज की जर्नी थोड़ी कठिन होती है। महिलाओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप इन तीन चीजों को डाइट में शामिल करके इस जर्नी को आसान बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-03, 14:39 IST

मेनोपॉज, यानी जब किसी महिला का मासिक धर्म रुक जाता है, तो उसे मेनोपॉज कहा जाता है। इससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। इसका मतलब यह नहीं होता कि महिला के आगे का जीवन बेकार है या कोई ठहराव आ गया है। यह एक यात्रा की तरह है, जिससे हर किसी को गुजरना होता है। इस दौरान कई तरह के बदलाव शरीर में आते हैं। हार्मोनल असंतुलन का सामना करना पड़ता है । मूड स्विंग्स, घबराहट, रात में हॉट फ्लैशेज, हड्डियों का कमजोर होने जैसे लक्षण नजर आते हैं। हालांकि महिलाएं कुछ उपायों को अपनाकर इस जर्नी को आसान कर सकती हैं।

मेनोपॉज के दौरान इन तीन चीजों से होगी आसानी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietician Kajal Aggarwal ✨Clinical Dietician ✨PCOD Expert. (@dietician_kajalaggarwal)

एक्सपर्ट काजल अग्रवाल के मुताबिक कच्चा प्याज सलाद के तौर पर डाइट में शामिल करना चाहिए। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर में सूजन से लड़ने में मदद करता है। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को जोड़ों में दर्द और शरीर में सूजन का अनुभव हो सकता है, ऐसे में प्याज सहायक हो सकता है।

यह प्रीबायोटिक का एक बढ़िया स्रोत है,जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जो पाचन स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। अच्छा पाचन आपके मूड, प्रतिरक्षा और ओवरऑल हेल्थ के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।

तिल के बीजों का सेवन करें। मेनोपॉज के बाद ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम बढ़ जाता है। तिल कैल्शियम का एक बढ़िया स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है।

तिल में लिग्नांस नाम के यौगिक होते हैं, जो फाइटोएस्ट्रोजन का एक प्रकार है। ये यौगिक शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं, जिससे मूड स्विंग्स और हॉट फ्लैशेज को कम करने में मदद मिल सकती है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-सुनो सहेली! 30 की उम्र के बाद झड़ते बाल बनते जा रहे हैं तुम्हारी पहचान, तो इस स्मूदी से अपनी मुश्किल को बनाओ आसान

MENOPAUSE-

सोयाबीन का सेवन करें। यह एस्ट्रोजन बूस्टर माना जाता है। ये आइसोफ्लेवोंस और फाइटोएस्ट्रोजन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में एस्ट्रोजन के समान कार्य करते हैं। इससे हार्मोनल असंतुलन को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा यह प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है, जो आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा हो सकता है।

यह भी पढ़ें-मार्केट में बिक रहा नकली पनीर कर सकता है आपको बीमार, इसे खाने से शरीर में क्या होता है? जानें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।