मेनोपॉज एक नेचुरल प्रोसेस है, जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। इसमें कई तरह की शारीरिक और मानसिक बदलाव देखने को मिलती है। हॉट फ्लैशेज इनमें से एक है। दरअसल, मेनोपॉज के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर घटने लगता है। इस कारण शरीर का आंतरिक तापमान नियंत्रण तंत्र प्रभावित होता है और अचानक गर्मी महसूस होती है,जिसे हॉट फ्लैशेज कहा जाता है। यह समस्या दिन और रात, दोनों समय हो सकती है, जिससे नींद में बाधा, अत्यधिक पसीना और बेचैनी महसूस होती है। हालांकि, हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिसकी मदद से आपको इसमें फायदा मिल सकता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।
मेनोपॉज में हॉट फ्लैशेज को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं यह ट्रिक
View this post on Instagram
एक्सपर्ट बताती हैं कि 80 फीसदी से अधिक महिलाएं मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज का अनुभव करती हैं, लेकिन कुछ आसान उपाय को अपनाकर इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। एक्सपर्ट बताती हें कि शोध के मुताबिक इस दौरान ब्राह्मरी प्राणायाम करने से हॉट फ्लैशेज में 21 फीसदी तक की कमी आ सकती है। यह एक आसान योग तकनीक है, जो तनाव को कम करती है, नसों को शांत करती हैं और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने मदद करती है।
कैसे करें ब्राह्मरी प्राणायाम?
- गहरी सांस लें और धीरे धीरे- मुंह बंद रखते हुए हमिंग साउंड जैसे मधुमक्खी जैसी गूंज के साथ सांस छोड़ें।
- 5 से 10 मिनट तक रोज इस प्रक्रिया को दोहराएं।
- अगर संभव हो तो आरामदायक म्यूजिक साथ में सुनें, इससे प्रभाव दोगुना हो जाता है।
यह भी पढ़ें-वेट लॉस और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का आपस में क्या है कनेक्शन, जानिए यहां
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- FREEPIK
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों