सुनो सहेली! 30 की उम्र के बाद झड़ते बाल बनते जा रहे हैं तुम्हारी पहचान, तो इस स्मूदी से अपनी मुश्किल को बनाओ आसान

क्या बढ़ती उम्र के साथ आपकी चोटी भी पतली होती जा रही है?
क्या 30 की उम्र में आपके बाल झड़ते-झड़ते आधे गए हैं?
क्या हेयरफॉल आपकी पहचान बन गया है?
क्या तकिये से लेकर कंघे तक हर जगह आपके टूटे बाल दिखाई देते हैं?
अगर ऐसा है न सहेली...तो तुम्हें इस पर ध्यान देना चाहिए। बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें हार्मोनल इंबैलेंस भी शामिल है। 30 की उम्र के बाद शरीर में न्यूट्रिशन की कमी और इंफ्लेशन भी बालों के झड़ने की वजह बन सकता है। ऐसे में जिंक, आयरन, हेल्दी फैट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर यह स्मूदी हेयरफॉल कम करने में मदद कर सकती है। यह बालों को झड़ना कम करने के अलावा भी शरीर को कई फायदे पहुंचाती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
बालों का झड़ना कम करने में मदद करेगी यह स्मूदी

- एक्सपर्ट का कहना है कि न्यूट्रिशन्स से भरपूर यह स्मूदी बालों का झड़ना कम करती है और बालों को लंबा-घना बनाती है।
- नारियल हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है और स्कैल्प को पोषण देता है।
- भीगी हुई किशमिश आयरन और मैग्नीशियन का अच्छा सोर्स है। ये दोनों चीजें फॉलिकल्स में ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करती हैं।
- कद्दू के बीज जिंक और विटामिन-ई से भरपूर होते हैं और बालों का टूटना कम करते हैं। सूरजमुखी के बीजों में बायोटिन होता है। ये केरेटिन को सपोर्ट करते हैं।
- इलायची स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारती है। दालचीनी पाउडर, कोलेजन और फॉलिकल्स के प्रोडक्शन में मदद करता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि यह स्मूदी हेयरफॉल को कम करती है, शरीर में आयरन और अन्य मिनरल्स के लेवल को बढ़ाती है। इससे बालों की जड़े मजबूत होती हैं।
- यह स्कैल्प में सर्कुलेशन को बढ़ाती है और बालों को मजबूत और चमकदार बनाती है।
यह भी पढ़ें- टूटते-झड़ते बालों से छूटेगा पीछा और मोटी-घनी बनेगी आपकी चोटी, रोजाना पिएं यह देसी जूस
घर पर कैसे तैयार करें यह हेल्दी स्मूदी?
View this post on Instagram
सामग्री
- नारियल के 3-4 टुकड़े
- रागी पाउडर- 2 टेबलस्पून
- भीगी हुई किशमिश- 5
- कद्दू के बीज- 1 टेबलस्पून
- सूरजमुखी के बीज- 1 टेबलस्पून
- इलायची- 2
- दालचीनी पाउडर- 1 चुटकी
विधि
- नारियल के टुकड़ों को पानी के साथ ब्लेंड करें ताकि ताजा नारियल का दूध तैयार हो जाए।
- एक पैन में धीमी आंच पर रागी के आटे को हल्का सा भूने। अब इसमें पानी मिलाएं।
- एक ब्लेंडर में नारियल का दूध, रागी के घोल, किशमिश, कद्दू और सूरजमुखी के बीज, दालचीनी पाउडर और इलायची डालें।
- अब इसे अच्छे से ब्लेंड करके गिलास में निकाल लें।
यह भी पढ़ें- बालों के झड़ने के पीछे हो सकते हैं ये 10 कारण
हेयरफॉल को कम करके, बालों को लंबा और घना बनाने में यह स्मूदी मदद कर सकती है। अगर आपको बालों को घना बनाने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।