अक्सर सामान्य दिखाई देने वाले फल को बेकार समझकर कोई खरीदने की कोशिश नहीं करता है। लेकिन, कुछ समय बाद जब उस फल के अनेकों फायदों को बारे में मालूम चलता है, तब यह अफ़सोस होता है कि काश उस समय फल के बारे में जानकारी होती तो उसे डाइट में ज़रूर शामिल करते। कुछ इसी तरह का है रामबुतान फल। देखने में यह फल समस्या-सा दिखाई देता है लेकिन, इसके फायदे के बारे में जानकर हर कोई अपनी डाइट में शामिल करना चाहेगा। औषधीय गुणों से भरपूर यह फल कई बीमारियों को आसानी से दूर कर देता है।
मुख्य रूप में दक्षिण-पूर्व एशिया में मिलने वाले इस फल के बारे में शायद आप जानती हो। अगर इसके बारे में नहीं जानती हैं, तो आज इस लेख में हम आपको रामबुतान (रम्बूटान)फल के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसके फायदे।
वजन संतुलित के लिए बेस्ट
कई बार किसी फल के छिलके को बेकार समझकर फेक देते हैं। लेकिन, आप रामबुतान फल के साथ ऐसा नहीं कीजियेगा। क्यूंकि, रामबुतान फल के छिलके के अर्क में पॉलीफेनोल नमक तत्व होते हैं, जो एंटी-ओबेसिटी एजेंट के रूप में काम करते हैं। यहीं पॉलीफेनोल नमक तत्व वजन को घटाने में मदद करता है और मोटापा को कम करता है। इसके नियमित सेवन के साथ संतुलित आहार और एक्सरसाइज की मदद से आप आसानी से वजन को कम कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:सेहत के लिए बेहद की फायदेमंद है अमचूर का इस्तेमाल, जानिए कैसे
पाचन के लिए सही
जिस तरह से पाचन क्रिया को ठीक रखने के लिए नियमित समय पर सेब का सेवन ज़रूरी होता है, उसी तरह आप रामबुतान फल का भी सेवन कर सकती हैं। इसके सेवन से पाचन क्रिया सही तरीके से काम करता है। इसके सेवन से पेट भी साफ रहता है। अगर आप किसी भी तरह के पेट दर्द की समस्या से भी परेशान रहती हैं, तो इसका सेवन आपको इस बीमारी से मुक्त कर सकता है। हालांकि, अन्य बीमारी से ग्रसित होने पर इसके सेवन को लेकर डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए।
स्कैल्प और बालों के लिए बेस्ट
शायद आपको मालूम हो। अगर नहीं मालूम हो, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रामबुतान की पत्तियों को कई हेयर क्लींजिंग शैम्पू में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल में बाल मजबूत भी होते हैं और स्कैल्प किसी बीमारी में भी दूर रहता है। यहीं नहीं, रामबुतान के सेवन से त्वचा की समस्या को भी आसानी से दूर किया जा सकता है। इस फल के छिलके के अर्क में सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने की क्षमता भी होती है।
इसे भी पढ़ें:गर्मियों में खट्टे फल खाने के है कई सारे फायदे, आप भी जानें
ऊर्जा की कमी को करें दूर
गर्मियों के मौसम में अधिकतर महिलाएं बहुत ही जल्दी थक जाती हैं। ऐसे में थकान दूर करने और शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए आप इस फल का सेवन कर सकती है। इस फल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती हैं, जो शरीर में ग्लूकोज का निर्माण करते हैं और शरीर में ऊर्जा पैदा करते हैं। शरीर में ऊर्जा की कमी को दूर करने के साथ-साथ यह फल प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने के लिए बेस्ट फल है। इस फल में विटामिन-ए की भी मात्रा पाई जाती है, जो प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करते हैं। एक तरह से इम्यून बूस्टिंग का काम करते हैं।
इस फल का उपयोग आप फ्रूट सलाद के साथ-साथ इसके जूस का भी सेवन कर सकती हैं। हालांकि, अगर आप किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसका सेवन करने से पहले आपको एक बार डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@cdn.cdnparenting.com,wpengine.netdna-ssl.com,patioplants.com)
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों