PCOD यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी डिजीज से आजकल हर दूसरी महिला परेशान है। इसके चलते महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। इसमें महिलाओं की ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट हो जाती हैं। इसके कारण, पीरियड्स और फर्टिलिटी दोनों प्रभावित होते हैं। यही नहीं, इसका असर महिलाओं की फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर भी होता है। बहुत अधिक थकान महसूस होना, हमेशा कमजोरी लगना, वजन बढ़ना, चेहरे पर अनचाहे बाल निकलना, डिप्रेशन, एक्ने और अनियमित पीरियड्स इसके आम लक्षण हैं। अगर आपको ये लक्षण नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
PCOD के लक्षणों को कम करने में सही डाइट का अहम रोल है। अगर आपका खान-पान सही नहीं है, स्ट्रेस लेवल बढ़ा हुआ है, लाइफस्टाइल अनियमित है, तो शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस बना रहेगा। यहां हम आपको डाइट से जुड़े एक छोटे से बदलाव के बारे में बता रहे हैं, जो इसके लक्षणों को रिवर्स करने में मदद कर सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए डाइट में करें यह बदलाव
- एक्सपर्ट का कहना है कि नाश्ते में प्रोटीन रिच चीजों को शामिल कर, PCOD के लक्षणों को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
- प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट, इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है। इससे सेल्स में ग्लूकोज अपटेक बढ़ता है। इससे एस्ट्रोजन मेटाबॉलिज्म और डिटॉक्सिफिकेशन बेहत होता है और लिवर फंक्शन में सुधार होता है।
- इससे प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के लेवल को बैलेंस करने में भी मदद मिलती है। इससे हार्मोन प्रोडक्शन रेगुलेट होता है और एस्ट्रोजन हार्मोन फंक्शन में सुधार होता है।
यह भी पढ़ें-PCOD के लक्षणों में मिलेगा आराम, खाली पेट पानी में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें
- इससे स्किन, मसल्स और बालों की हेल्थ भी अच्छी बनी रहती है। प्रोटीन एंजाइम्स, हार्मोन्स और अन्य कई चीजों के प्रोडक्शन के लिए जरूरी है, जो बॉडी फंक्शन में अहम भूमिका निभाते हैं।
- पीसीओडी में मेटाबॉलिज्म कई बार स्लो हो जाता है ऐसे में इसे बूस्ट करने के लिए भी प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट जरूरी है।
- इस हेल्थ कंडीशन में बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करने के लिए भी नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए और नाश्ते में प्रोटीन रिच चीजों को शामिल करें।
- प्रोटीन, शरीर में एंटी-बॉडीज के निर्माण के लिए भी जरूरी है। यह इंफेक्शन और कई तरह की बीमारियों से बचने में मदद करते हैं।
- अगर आप प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट लेती हैं, तो इससे शरीर को ताकत मिलती है। पीसीओडी में महसूस होने वाले कमजोरी और थकान दूर होती है।
यह भी पढ़ें- PCOD के इन लक्षणों के बारे में नहीं जानती होंगी आप
PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए इस आदत को जरूर अपनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों