
पीरियड्स महिलाओं को होने वाली एक आम समस्या है जिससे हर महिला को महीने में एक बार गुजरना पड़ता है। इस दौरान कुछ महिलाओं को पेट में ऐंठन, दर्द, कमजोरी, बहुत ज्यादा गुस्सा, मूड स्विंग्स और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि, हम आपको इसमें एक्सपर्ट के बताए एक ऐसे उपाय के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिससे पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं में राहत पाने में मदद मिलेगी। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- वर्कआउट से पहले नारियल पानी पीने से मिलते हैं ये गजब के फायदे

इसके फायदे की बात करें तो काजू में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं जो ऊर्जा को बढ़ाते हैं और आपके मूड को स्थिर करते हैं।
केसर तनाव को कम करने में मदद करता है। शरीर को शांत रखता है। केसर में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं, यह यूट्रस की मसल्स को रिलैक्स करता है। इससे दर्द में कमी आती है।
काली किशमिश आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो पीरियड्स के दौरान खून की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।इससे ब्लड का फ्लो सही रहता है।
अगर आप इसका नियमित सेवन करती हैं तो पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं से राहत पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें-ब्लड शुगर लेवल को मैनेज कर सकता है धनिया, जानिए कैसे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।