herzindagi
image

3 दिन से कम पीरियड्स होने के चलते खुद को मानती हैं लकी? शरीर में इन बड़ी गड़बड़ियों का हो सकता है इशारा

पीरियड्स 3 दिन या इससे भी कम में खत्म हो जाने पर लड़कियां खुद को लकी समझती हैं। लेकिन, आपको बता दें कि यह सही नहीं है। इसके पीछे कई हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-12-12, 19:30 IST

यूं तो पीरियड्स हर महीने सभी महिलाओं को आते हैं। लेकिन, हर महिला के लिए यह अलग-अलग हो सकते हैं। मसलन, पीरियड्स कितने दिन हो रहे हैं, फ्लो कितने दिन आ रहा है, पीरियड साइकिल कितने दिन की है, इन दिनों में आपको कितने क्रैम्प्स आ रहे हैं, ये सभी चीजें हर महिला को अलग-अलग महसूस हो सकती हैं। पीरियड्स से जुड़ी सभी बातें शरीर से जुड़े कुछ खास संकेत देती हैं। इन्हें समझना बहुत जरूरी होता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स 1-2 में खत्म हो जाते हैं, कुछ के लिए ये 3 दिन चलते हैं, वहीं कुछ महिलाओं को 7 दिन से भी ज्यादा दिनों तक पीरियड फ्लो आता रहता है। ऐसे में पीरियड्स 3 दिन या इससे भी कम में खत्म हो जाने पर लड़कियां खुद को लकी समझती हैं। लेकिन, ऐसा बिल्कुल न समझें क्योंकि यह सही नहीं है और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसके बारे में हमने डॉक्टर से बात की और जानने की कोशिश की कि क्या 3 दिन से कम पीरियड्स का होना सही है, चलिए जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

क्या 3 दिन से कम पीरियड्स होना सही है? (Why has my period only last 3 days?)

travelling in periods

  • एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड साइकिल आमतौर पर 5-7 दिनों के लिए चलती है। अगर यह साइकिल 3-4 दिन की भी है, तो भी आप इसे सही मान सकते हैं। लेकिन, 2-3 दिन के लिए पीरियड का होना बिल्कुल सही नहीं है।
  • अगर आपके पीरियड 3 दिन या इससे भी कम के लिए आते हैं या फिर अनियमित पीरियड्स हैं, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स में 3 दिन से कम ब्लीडिंग होना सामान्य नहीं है। ज्यादा स्ट्रेस, थायराइड या हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से ऐसा हो सकता है।
  • क्रॉनिक स्ट्रेस, शरीर में कई हार्मोन्स पर असर डालता है और इसकी वजह से पीरियड फ्लो पर भी असर होता है।

यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले

how to get regular periods

  • शरीर में प्रोजेस्टेरोन की कमी के कारण भी साइकिल बैलेंस नहीं होती है और पीरियड कम दिनों में सिमट कर रह जाते हैं।
  • डाइट में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी पीरियड के दिनों में ब्लीडिंग का कारण हो सकती है। विटामिन-बी6, मैग्नीशियम और आयरन की कमी भी साइकिल की लेंथ और फ्लो पर असर डालती है।
  • ब्रेस्टफीडिंग मदर्स को भी कई बार यह दिक्कत हो सकती है।
  • इसके अलावा, पीसीओएस की वजह से अनियमित पीरियड्स, छोटी साइकिल या अबसेंट साइकिल की दिक्कत हो सकती है।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- पीरियड ब्लड में आते हैं बहुत ज्यादा क्लॉट्स? लाइफस्टाइल में करें ये 10 बदलाव


पीरियड्स से जुड़े सभी संकेतों पर महिलाओं को खास ध्यान देना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।