वेट लॉस जर्नी को आसान कर सकती है यह हेल्दी स्मूदी

वेट लॉस जर्नी में आप एक्सपर्ट के बताए ब्लूबेरी ओट्स और केले से बनी हेल्दी स्मूदी का सेवन कर सकते हैं, इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है।
Updated:- 2024-07-24, 15:52 IST
smoothie recipes easy for weight

कुछ ना खाकर वजन घटाने से अच्छा है की कुछ अच्छा खाकर वजन घटाया जाए,आज हम आपको एक ऐसी स्मूदी के बारे में बता रहे हैं जिसे आप वेट लॉस जर्नी में शामिल करते हैं तो आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसको लेकर डायटिशियन गौरी आनंद ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं इसे कैसे तैयार किया जाता है और इसके क्या फायदे हैं।

वेट लॉस जर्नी में पिएं यह स्मूदी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietician Gauri Anand | Health Coach | Diet plan (@balancedbitesbygauri)

  • केला -1
  • ब्लूबेरी 1 कप
  • ओट्स- 2 चम्मच
  • दूध-1 कप
  • प्रोटीन पाउडर- 1 चम्मच
  • कद्दू के बीज- 1 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले केले को चॉप कर लें
  • अब ब्लूबेरी को साफ कर लें।
  • एक ग्राइंडर में केला, ब्लूबेरी, ओट्स, प्रोटीन पाउडर और दूध डाल कर ग्राइंड कर लें।
  • तैयार है आपकी स्मूदी, आप इसे एक बोल में निकाल लें।
  • कद्दू के बीज, केला और कुछ ब्लूबेरी से इसे गार्निश करें।

यह भी पढ़ें- PCOD में महिलाएं रोज खाएं यह लड्डू, सेहत रहेगी दुरुस्त

ओट्स-ब्लूबेरी स्मूदी के फायदे

glass blueberry smoothie

इस स्मूदी को डाइट में शामिल करने से आपका वजन कम हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक ओट्स में घुलनशील फाइबर होता है जो भूख से लड़ने वाले हार्मोन को बढ़ाता है,इससे आपको तृप्ति महसूस होती है वहीं ओट्स रक्त प्रवाह में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा कर देता है जिससे एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। वहीं ब्लूबेरी की बात करें तो इसमें भी फाइबर पूर्ण रूप से मौजूद होता है, इसके अलावा इसमें एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट होता है जो इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है। केला शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं बारिश के मौसम में रोज 1 चम्मच शहद खाने से क्या होता है?

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।