PCOD में महिलाएं रोज खाएं यह लड्डू, सेहत रहेगी दुरुस्त

PCOD में महिलाओं को डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने वाली चीजों को खाना चाहिए। साथ ही, इसके लक्षणों को कम करने के लिए, कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल करना जरूरी है।

 
seeds and nuts laddoo for hormonal balance
seeds and nuts laddoo for hormonal balance

क्या आप जानती हैं कि हमारे खान-पान का असर पूरे शरीर पर होता है। हम जो भी खाते हैं, उससे हमारा डाइजेशन, एनर्जी लेवल, हार्मोन्स और भी कई चीजें प्रभावित होती हैं। जहां सही खान-पान सेहत को दुरुस्त कर सकता है। वहीं, गलत खान-पान आपको परेशानी में डाल सकता है। खासकर, PCOD में महिलाओं को डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। इस हेल्थ कंडीशन में शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाता है। इसके कारण और भी कई तरह की दिक्कतें महिलाओं को परेशान करती हैं। PCOD का असर हमारे मूड, फर्टिलिटी, पीरियड्स, वजन और लुक पर भी होता है। इसे मैनेज करने के लिए, डॉक्टरी सलाह और दवाईयों के साथ डाइट में कुछ खास बदलाव भी जरूरी है। इससे PCOD के लक्षणों को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। यहां हम आपको एक ऐसे लड्डू के बारे में बता रहे हैं, जो PCOD में महिलाओं के लिए फायदेमंद रहेगा। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

PCOD में इवनिंग स्नैक में महिलाएं खाएं यह लड्डू

laddu for new moms

  • शाम के वक्त अक्सर कुछ खाने का मन करता है। खासकर, PCOD में अनहेल्दी क्रेविंग्स ज्यादा होती हैं। ऐसे में आप इस लड्डू को इवनिंग स्नैक के तौर पर खाएं।
  • नट्स और सीड्स के ये लड्डू, न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।
  • इससे शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी मिलते हैं।
  • कद्दू और सूरजमुखी के बीज, शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं।
  • कद्दू के बीजों में ज़िंक होता है। ये हार्मोनल बैलेंस, इम्यूनिटी और फर्टिलिटी के लिए फायदेमंद हैं।
  • अलसी के बीजों में फाइबर, ओमेगा 3, और लिग्नान जैसे फाइटोएस्ट्रोजन होते हैं। ये शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने काम करते हैं।
  • चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन पाए जाते हैं। ये वजन कम करने के साथ, हार्मोनल इंबैलेंस को कम करते हैं।

हार्मोनल बैलेंस के लिए घर पर तैयार करें यह लड्डू

pumpkin seeds for acne and hormonal balance

सामग्री

  • कद्दू के बीज- आधा कप
  • सूरजमुखी के बीज- आधा कप
  • अलसी के बीज- चौथाई कप
  • तिल के बीज- चौथाई कप
  • अखरोट- आधा कप
  • बादाम- आधा कप
  • शहद- चौथाई कप
  • पीनट या आलमंड बटर- चौथाई कप
  • चिया सीड्स- चौथाई कप
  • नमक- 1 चुटकी

विधि

  • एक बड़े कटोरे में कद्दू, सूरजमुखी, फ्लैक्स सीड्स और तिल के बीज लें।
  • एक दूसरे कटोरे में शहद और बटर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इन दोनों को मिला दें।
  • इसे अच्छे से चलाते रहें।
  • अब इसमें कटे हुए बादाम और अखरोट डालें।
  • इसके बाद चिया सीड्स और नमक मिलाएं।
  • अब इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
  • इसे फ्रिज में आधे घंटे के लिए सेट होने छोड़ दें।
  • आपके हेल्दी लड्डू तैयार हैं।
  • इन्हें शाम के वक्त खाएं।

यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

PCOD होने पर डॉक्टर की बताई दवाईयों के साथ हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन

यह भी पढ़ें- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP