Year Ender: साल 2024 में सेहतमंद रहने के लिए लोगों ने डाइट में शामिल करें ये नट्स, मिले कई फायदे

सेहतमंद रहने के लिए नट्स और सीड्स को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। साल 2024 में कई हेल्दी नट्स को डाइट में शामिल करके, लोगों ने खुद को हेल्दी रखा। ये नट्स गुणों से भरपूर हैं।
image

हम सभी सेहतमंद रहना चाहते हैं। हेल्दी रहने का सीक्रेट, सही डाइट और लाइफस्टाइल में छिपा है। अगर आपका खान-पान सही नहीं है, तो इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और बीमारियों का भी खतरा रहता है। वहीं, सही खान-पान आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। जब भी बात अच्छे और हेल्दी खाने की होती है, तो नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह जरूर दी जाती है। नट्स और सीड्स, न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं और इन्हें रोजाना डाइट मे शामिल करने से सेहत दुरुस्त रहती है। इनका इस्तेमाल हमारे घरों में पीढ़ियों से होता आ रहा है।

कई घरों में नट्स और सीड्स के लड्डू बनाए जाते हैं। वहीं, नट्स को दूध या पानी में भिगोकर खाना भी सेहत को फायदा पहुंचाता है। साल 2024 में कई हेल्दी नट्स को डाइट में शामिल करके, लोगों ने खुद को हेल्दी रखा। गुणों से भरपूर इन नट्स को आप भी डाइट में शामिल करें। इस बारे में हमने डाइटिशियन नंदिनी से बात की और इन्होंने भी इन नट्स को फायदेमंद माना।

बादाम

almonds for weight loss

  • बादाम न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। हेल्दी रहने के लिए, इसे रोजाना इाइट में शामिल करें। खासकर, महिलाओं के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है।
  • यूं तो इसका इस्तेमाल पीढ़ियों से हमारे घरों में हो रहा है। लेकिन, बात अगर इस साल की करें, तो 2024 में भी बादाम को हेल्दी मानते हुए लोगों ने इसे डाइट का हिस्सा बनाया।
  • बादाम में प्रोटीन, विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, मैग्नीशियम कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।
  • बादाम, एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। यह स्किन को अंदर से पोषण देता है और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
  • बादाम में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और एजिंग साइन्स को कम करते हैं।
  • बादाम खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है, डाइजेशन में सुधार होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
  • बादाम के सेवन से स्किन ग्लोइंग बनी रहती है। इससे दिमाग तेज होता है, शरीर को ताकत मिलती है और फर्टिलिटी में सुधार होता है।
  • बादाम खाने से हार्ट हेल्थ भी अच्छी रहती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि रोजाना 5-7 भीगे हुए बादाम खाने चाहिए।

काजू

cashew soaked in milk

  • काजू विटामिन-के, विटामिन-बी6, प्रोटीन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फाइबर, फास्फोरस, कॉपर और जिंक जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं।
  • काजू में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन की वजह से यह शरीर को ताकत देता है। इससे स्किन और बाल भी हेल्दी होते हैं।
  • काजू खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है और यह हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि रोजाना काजू खाने से, ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इससे शरीर में आयरन लेवल भी सही होता है।
  • अगर आप दूध में भिगोकर काजू खाती हैं, तो इससे हड्डियों और जोड़ों को भी फायदा मिलता है और शरीर में ताकत आती है।
  • काजू में एंटी-ऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में होते हैं। इसे खाने से कब्ज भी दूर होती है।
  • काजू में मैग्नीशियम होता है। इससे मेंटल हेल्थ अच्छी होती है और नींद आने में मदद मिलती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि रोजाना आप दूध में भिगोकर काजू खा सकती हैं। हालांकि, 5-7 काजू से ज्यादा न खाएं। इससे एलर्जी हो सकती है।

अखरोट

walnuts for anti ageing

  • अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं। दिमाग की तरह दिखने वाला यह मेवा, असल में दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • अखरोट, एग्स की क्वालिटी को सुधारता है और इससे फर्टिलिटी में भी सुधार होता है।
  • अखरोट में मौजूद प्रोटीन और फाइबर की वजह से यह वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। अगर आप इसे भिगोकर खाएंगी, तो इससे वजन कम करने में दद मिल सकती है।
  • अखरोट खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट हेल्थ दुरुस्त होती है। प्रेग्नेंसी में भी अखरोट खाना फायदेमंद होता है। इससे बच्चे का विकास सही तरह से होने में मदद मिलती है।
  • इससे डाइजेशन में सुधार होता है, गट हेल्थ दुरुस्त होती है और कब्ज दूर होती है।
  • इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं और इसे डाइट में शामिल करने से इंफ्लेमेशन भी कम होता है। इससे एजिंग के साइन्स भी कम होते हैं।

पिस्ता

pista for iron level

  • पिस्ता जिंक और विटामिन बी-6 से भरपूर होता है। इसे रोजाना डाइट में शामिल करने से कई फायदे मिल सकते हैं।
  • इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है।
  • इसमें आयरन भी भरपूर होता है और इसे खाने से खून की कमी दूर होती है।
  • पिस्ता खाने से, स्किन में कसाव बना रहता है, स्किन सेल्स डैमेज नहीं होती हैं और एजिंग के साइन्स कम होते हैं।
  • सर्दियों में पिस्ता खाना बेहद फायदेमंद होता है। इससे शरीर में गर्मी बनी रहती है और मौसमी बीमारियां नहीं होती हैं।
  • पिस्ता का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसे खाने से शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं, जो खाने को पचाने में मदद करते हैं।
  • पिस्ता की तासीर गर्म होती है। इसलिए, इसे गर्मियों में नहीं खाना चाहिए और सर्दियों में भी इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।

ब्राजील नट

ब्राजील नट

brazil nuts for health

  • ब्राजील नट्स सेलेनियम का एक अच्छा सोर्स है। खासकर, थायराइड को मैनेज करने में यह बेहद फायदेमंद है।
  • ब्राजील नट में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह शरीर में हार्मोनल बैलेंस को बनाकर रखता है।
  • यह नट फर्टिलिटी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए, महिलाओं को इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
  • विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर ये नट, हड्डियों को मजबूत करता है और शरीर को ताकत देता है।
  • अगर आपको हेयर फॉल की दिक्कत है, तो बाल झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए, आपको इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
  • यह पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने में भी मदद करता है। इससे वजन भी मैनेज होता है।
  • ब्राजील नट को डाइट में शामिल करने से, दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
यह भी पढ़ें-महिलाएं रोज सुबह इस तरह से खाएं नट्स और सीड्स, मिलेगा 10 परेशानियों से छुटकारा

मूंगफली

peanuts for stress eating

  • मूंगफली भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह एक ऐसा नट है, जो सस्ता भी होता है और हेल्दी भी होता है।
  • मूंगफली में मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।
  • मूंगफली को भिगोकर खाने से हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है। सर्दियों में आप इसे गुड़ के साथ भी खा सकती हैं।
  • अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो अनहेल्दी स्नैक्स की जगह इसे डाइट में शामिल करें।
  • इससे शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है और डाइजेशन भी दुरुस्त होता है।

यह भी पढ़ें- Year Ender: साल 2024 में फिट रहने के लिए लोगों ने सबसे ज्यादा किए ये योगासन, मिला खूब फायदा


हेल्दी नट्स और सीड्स को डाइट का हिस्सा बनाकर, आप भी सेहतमंद रह सकती हैं। इससे जुड़े किसी भी संकेत को नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP