herzindagi
how to boost fertility in your s

महिलाओं को कंसीव करने में मदद कर सकती है यह फर्टिलिटी बूस्टिंग ड्रिंक

अगर आप कंसीव करना चाहती हैं और अपनी फर्टिलिटी को लेकर चिंतित हैं, तो आपको एक्सपर्ट की बताई इस फर्टिलिटी बूस्टिंग ड्रिंक को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
Updated:- 2023-06-20, 11:56 IST

किसी भी महिला के लिए मां बनना एक सुखद एहसास होता है। सभी महिलाओं के लिए कंसीव करने के चांसेज, प्रेग्नेंसी जर्नी, डिलीवरी का समय और पोस्टपार्टम जर्नी अलग होती है। महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या आजकल काफी बढ़ गई है। इसके पीछे कई कारण शामिल हैं, जिसमें देर से कंसीव करना, खान-पान की गलत आदतें और अनहेल्दी लाइफस्टाइल शामिल हैं। कुछ महिलाओं के लिए कंसीव करने की जर्नी आसान होती हैं। वहीं कुछ महिलाओं को कंसीव करने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसमें कुछ हेल्थ कंडीशन्स भी शामिल हैं, जिनका ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए कुछ फूड्स को भी अच्छा माना जाता है। यहां हम आपको एक ऐसी ही ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महिलाओं को कसंवी करने में मदद कर सकती है। डाइटीशियन मनप्रीत इस फर्टिलिटी बूस्टिंग ड्रिंक के बारे में जानकारी दे रही हैं। 

फर्टिलिटी पर असर डालता है थायरॉइड

थायरॉइड का सीधा संबंध कुछ हेल्थ कंडीशन्स से होता है। जिनमें थायराइड भी शामिल है। अगर आपका टी3, टी4 लेवल नॉर्मल है, लेकिन टीएसएच लेवल बढ़ा हुआ है तो इससे फर्टिलिटी पर असर पड़ता है। ओवरीज से एग रिलीज होने के लिए थायरॉक्सिन की जरूरत होती है। थायरॉइड हार्मोन में कमी का असर, ओवरीज से हेल्दी एग को रिलीज और डेवलेप करने पर होता है। इसलिए फर्टिलिटी को सुधारने के लिए थायरॉइड हार्मोन का बैलेंस होना बहुत जरूरी है। 

फर्टिलिटी बूस्टिंग ड्रिंक

how can i become more fertile in my s

  • फ्लैक्स सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भरपूर होते हैं। यह फर्टिलिटी को सुधारता है और थायरॉइड फंक्शन को रेगुलेट करता है।
  • चिया सीड्स में ओमेगा-3 अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह फॉलिक्युलर फेज में हार्मोन्स को रेगुलेट करने में और ओव्यूलेशन को सुधारने में मदद करता है।
  • कलौंजी थायरॉइड, एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के संतुलन में मदद करती है। 
  • मिश्री डाइजेशन के लिए बहुत अच्छी होती है। यह डाइजेस्टिव जूस के सीक्रेशन को सुधारती है।
  • कद्दू के बीज में जिंक अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह थायरॉइड हार्मोन के स्तर को सुधारने में मदद करता है।
  • सूरजमुखी के बीज में सेलेनियम अधिक होता है। यह थायरॉइड ग्लैंड के फंक्शन मे मदद करता है। यह प्रोजेस्टेरोन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे फर्टिलिटी बूस्ट होती है।
  • काली मिर्च में जिंक होता है। यह स्ट्रेस को कम करता है और फर्टिलिटी को बूस्ट करता है। हाइपरथायरायडिज्म को बैलेंस करने में भी यह मदद करता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद हर मां को करना पड़ता है इन मिथ्स का सामना

फर्टिलिटी बूस्टिंग ड्रिंक रेसिपी

fertile health in females

सामग्री

  • कलौंजी- 1/2  टेबलस्पून
  • फ्लैक्स सीड्स- 1/2  टेबलस्पून 
  • चिया सीड्स- 1 टेबलस्पून 
  • कद्दू के बीज- 1 टेबलस्पून 
  • सूरजमुखी के बीज- 1  टेबलस्पून 
  • काली मिर्च- 1/4  टेबलस्पून 
  • मिश्री- 1/2  टेबलस्पून 

कैसे बनाएं?

  • सभी चीजों को मिक्सी में ग्राइंड करें।
  • इन्हें एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं।
  • इसे मिड मील के तौर पर पिएं।

 

यह भी पढ़ें- बनना चाहती हैं मां तो फर्टिलिटी बढ़ाने वाले ये 3 फूड्स करें डाइट में शामिल

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

 अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।