Sound Sleep: नींद आने में होती है मुश्किल? सोने से पहले पिएं यह चाय

अक्सर दिनभर की थकान के बाद भी रात को हम चैन से नहीं सो पाते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अच्छी और सुकून भरी नींद लाने में एक्सपर्ट की बताई यह चाय आपकी मदद कर सकती है।
image


दिनभर काम करने के बाद, रात को अच्छी और सुकून भरी नींद बहुत जरूरी है। अगर नींद पूरी न हो, तो न केवल अगला पूरा दिन थकान में बीतता है बल्कि नींद की कमी का असर हमारी सेहत पर भी होता है। लंबे वक्त तक अगर आपको नींद से जुड़ी परेशानी रहे, तो इसकी वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है। नींद की कमी, डाइजेशन, मूड, वजन और भी शरीर के कई फंक्शन्स को प्रभावित कर सकती है। जहां कुछ लोगों को बिस्तर पर जाते ही नींद आ जाती है, वहीं कुछ लोगों के लिए अच्छी और सुकून भरी नींद, किसी टास्क से कम नहीं होती है। नींद न आने के पीछे, स्ट्रेस, एंग्जायटी और कई अन्य कारण हो सकते हैं। अगर आपको नींद आने में मुश्किल होती है, तो सोने से पहले एक्सपर्ट की बताई इस चाय को पिएं। इससे आपकी समस्या दूर होगी और आप सही से सो पाएंगे। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

अच्छी नींद लाने में मदद करेगी यह चाय

sleep and brain health

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको नींद आने में मुश्किल होती है, तो इसकी वजह शरीर में मेलाटोनिन लेवल की कमी हो सकती है।
  • मेलाटोनिन लेवल का कम होना और कोर्टिसोल लेवल का बढ़ना, नींद आने में मुश्किल पैदा करता है।
  • कैमोमाइल टी में एपिजेनिन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह दिमाग और शरीर को रिलैक्स करके, अच्छी नींद लाने में मदद करती है।
  • गुलाब की पंखुड़ियां एरोमाथेरेपी से भरपूर होती हैं। इनसे दिमाग शांत होता, मेलाटोनिन का प्रोडक्शन बढ़ता है और अच्छी नींद आती है।
  • जायफल, मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर होता है। यह शरीर में मेलाटोनिन का लेवल बढ़ाता है। इससे नींद आसानी से आती है।
  • मुनक्का, सोने-जगने की साइकिल को कंट्रोल करता है। इससे नींद अच्छी आती है, शरीर को ताकत मिलती है और पेट साफ होता है।

यह भी पढ़ें-आप भी सो पाएंगे चैन की नींद, फॉलो करें एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स

नींद न आने की मुश्किल को दूर कर सकती है यह चाय

chamomile tea for stress

सामग्री

  • कैमोमाइल टी- 1
  • गुलाब की पंखुड़ियां- 1 टीस्पून (सूखी हुई)
  • जायफल- चौथाई टीस्पून
  • मुनक्का- 3-4

विधि

  • सभी चीजों को एक जार में डालें।
  • इसे रंग बदलने तक अच्छे से उबालें।
  • अब इसे छान लें।
  • इसे शाम को पिएं।

यह भी पढ़ें- अच्छी नींद लेने में मदद करते हैं ये नट्स, जानें कैसे खाएं

अच्छी नींद लाने में एक्सपर्ट की बताई यह चाय आपकी मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP